हाल चयन रेलवे जॉइनिंग लेटर aesain फॉर्म उस


सवाल

हाल ही में मेरा चयन रेलवे में हुआ हैं और उसके जॉइनिंग लेटर में एक attestation फॉर्म हैं उसमे कुछ पुलिस सत्यापन से संबंधित सवाल दिए गए हैं जो इस प्रकार है:- 1. क्या आप कभी गिरफ्तार किये गिये है ? 2. क्या कभी आप हिरासत में रखे गये हैं ? 3. क्या आप पर कभी कोई अभियोग लगाया गया हैं? 4. क्या कभी आपकी जमानत हुई है ? परंतु मेरे विरुद्ध 420,419,120b में एक मुकदमा दर्ज हुआ था जिसमे में निर्दोष पाया गया था और पुलिस ने उसमे F.R लगा दी थी और मामला कोर्ट तक भी नहीं गया था, मेने ऑनलाइन पुलिस सत्यापन भी करवा लिया है उसमे कोई भी अपराधिक रिकॉर्ड नही बताया हैं , तो मेने उपरोक्त सभी सवालों का जवाब नहीं नहीं दिया है और अब मुझे इस बात से घबराहट हो रही हैं की मेने जाने अंजाने में कुछ गलत जानकारी तो नही दी हैं ! उस attestion फॉर्म में साफ साफ चेतावनी में लिखा हुआ था कुछ भी छिपाया तो उसके जिम्मेदार खुद होंगे। अतः आपसे निवेदन है इस मामले में उपयुक्त सलाह देकर मेरी मदद करे ।

उत्तर (2)


102 votes

सबसे पहली बात तो आपको उन सवालों का जवाब देना चाहिए था अगर यदि आप पर केस दर्ज हुआ था और पुलिस ने आप को मुक्त कर दिया था तो उसका रिफरेंस आपको फार्म भरते समय देना चाहिए था और यदि अगर आप से गलती से वह रह भी गया है तो समय रहते आप रेलवे रिक्रूटमेंट अथॉरिटी के पास ईमेल तथा डाक द्वारा भी एक पत्र भेजकर अपनी गलती मानते हुए पुलिस ने जो आपको अपराध मुक्त किया था उसका सबूत चार्ट भेज सकते हैं ।


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में श्रम एवं सेवा वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी श्रम एवं सेवा वकीलों से सलाह पाए


श्रम एवं सेवा कानून से संबंधित अन्य प्रश्न