सरमैडम मेरे पिता जी देहांत 2016 सरकारी स


सवाल

सर/मैडम, मेरे पिता जी का देहांत 2016 में सरकारी सेवा के दौरान हो गया है पिता जी का दो विवाह हुआ था अब सरकारी देयो एवं जमीन जायदाद के लिए मेरी बड़ी मम्मी और बड़े भैया विवाद कर रहे है और पिता जी ने वसीयत मेरी माँ के पक्ष में पंजीकृत किया है परिवार में बड़ी मम्मी और उनके एक पुत्र है और मैं और मेरी एक बहन है अब उत्तराधिकार प्रमाण पत्र कैसे बनेगा

उत्तर (2)


80 votes

जैसा कि आपने अपने प्रश्न में बताया की आपके मृतक पिता द्वारा अपने जीवन काल में दो शादियां की गई थी तथा किसी संपत्ति की वसीयत आपकी माता अर्थात आपके पिता द्वारा अपनी दूसरी पत्नी को की गई है तथा पहली पत्नी के एक बेटा है जो अपनी मां से मिलकर आपको तंग में परेशान कर रहा है कानूनी प्रश्न यह है कि यदि आपके पिता ने अपनी पहली पत्नी के जीवित रहते हैं दूसरी शादी की है तुम्हें दूसरी शादी अवैध है कानूनी रूप में उसकी कोई मान्यता नहीं है उत्तराधिकार उत्तराधिकार प्रमाण पत्र आपकी पहली सौतेली माता व उसके पुत्र के हक में बन पाएगा आपका कोई अधिकार उत्तराधिकार प्रमाण पत्र के बारे में नहीं है चौकी आपकी माता की शादी कानूनी रूप से वैध नहीं है और ज्यादा जानकारी के लिए आप फोन करके मुझसे विचार-विमर्श कर सकते हैं ताकि और सटीक जानकारी आपको दी जा सके


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में श्रम एवं सेवा वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी श्रम एवं सेवा वकीलों से सलाह पाए


श्रम एवं सेवा कानून से संबंधित अन्य प्रश्न