सरकार ने CPCT एग्जाम लेट कराया और मेरा इंक्रीमेंट रोक दिया मैं अपना बकाया पैसा कैसे लूं


सवाल

1. यह कि आवेदक की नियुक्ति संदर्भित आदेश क्रमांक (1) के माध्यम से सहायक ग्रेड-3 के पद पर दिनांक 24/09/2013 को हुई थी, जिसके परिपालन में आवेदक द्वारा नियत समय-सीमा में कार्यभार ग्रहण किया गया था। 2. यह कि नियुक्ति आदेश की शर्त क्रमांक-1 के अनुसार कार्यभार ग्रहण करने के 1 वर्ष की समयावधि में हिन्दी मुद्रलेखन एवं कंप्यूटर परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य था। यह कि म.प्र. शासन द्वारा मैन्युअल हिन्दी मुद्रलेखन परीक्षा को समाप्त कर CPCT व्यवस्था लागू की गई थी। परंतु शासन स्तर से दिनांक 24/09/2013 से लेकर 26/11/2016 तक किसी भी मुद्रलेखन या प्रथम CPCT परीक्षा का आयोजन नहीं किया गया। प्रथम CPCT परीक्षा दिनांक 26/11/2016 को आयोजित हुई, जिसे आवेदक ने प्रथम प्रयास में ही सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर लिया। यह कि परीक्षा के आयोजन में विलंब शासन/संबंधित एजेंसी के स्तर पर हुआ, जिसमें आवेदक की कोई त्रुटि या विलंब नहीं था। इसके पश्चात् आवेदक की वार्षिक वेतन वृद्धि दिनांक 01/07/2017 से प्रारम्भ की गई, जबकि 1 वर्ष की अनवरत सेवा पूर्ण होने पर आवेदक प्रथम वेतन वृद्धि दिनांक 01/07/2014 से प्राप्त करने का पात्र था।

उत्तर (2)


314 votes

जो आपका मामला है यह जो सेवा से रिलेटेड है सेवा से संबंधित जो भी मामले हैं आप उसका जो है कागज के साथ पिंपल पेपर के साथ पूरा विवरण देंगे तभी तो आगे बढ़ा जा सकता है और कानूनी प्रक्रिया के लिए आपको आना पड़ेगा तब तो जो है जाकर पूरा होगा आप नंबर लेकर संपर्क भी कर सकते हैं ताकि जो है पूरा पेपर देखते हुए और जो सारे करवाई किया जा सके ठीक है धन्यवाद


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में श्रम एवं सेवा वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी श्रम एवं सेवा वकीलों से सलाह पाए


श्रम एवं सेवा कानून से संबंधित अन्य प्रश्न