सर हॉस्पिटल संस्था हमारे भाई बहन काम क


सवाल

सर हॉस्पिटल या और भी संस्था में जो हमारे भाई बहन काम करने जाते हैं क्या उनका टाइम निश्चित रूप से उनका कोई समय है ...? जिसमे टाइम पर जाए और टाइम पर घर आए क्योंकि कई छात्र छात्राओं का अपने घर से दूर रहना होता है और ज्यादातर लोग रूम किराए से लेकर रहते हैं या फिर होस्टल में रहते हैं । जिस से की उनको काम का ओवर टाइम करने से बहुत दिक्कत आती हैं और मालिक लोग उनसे रोज ओवर टाइम करते हैं तो इसका क्या सोल्यूशन है सर

उत्तर (2)


346 votes

हॉस्पिटल या किसी अन्य संस्थान में काम आने वाले कर्मचारियों का कार्य समय श्रम कानून के तहत निर्धारित होता है फैक्टरीज एक्ट का शॉप एंड एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के अनुसार कर्मचारियों को निश्चित कार्य समय के बाद ओवरटाइम का भुगतान किया जाना चाहिए और उन्हें अनिवार्य रूप से 8 से 9 घंटे से अधिक काम करने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए किसी कर्मचारी से जबरन ओवर टाइम कराया जा रहा है और उचित भुगतान नहीं तो वह लेबर कोर्ट में अपनी शिकायत दर्ज कर सकता है


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में श्रम एवं सेवा वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी श्रम एवं सेवा वकीलों से सलाह पाए


श्रम एवं सेवा कानून से संबंधित अन्य प्रश्न