मै मल्टीनेशनल कम्पनी कानपुर शहर कार्


सवाल

मै एक मल्टीनेशनल कम्पनी मे कानपुर शहर मे कार्यरत हूँ, कम्पनी 2016 फरवरी से अभी तक मेरे वेतन का भुगतान मेरे बैंक के एकाउंट मे मेरी सेलरी स्लिपस मे दिखा रही है,पर वास्तविकता मे उसे बैंक मे ट्रांसफर आज तक नही किया है। मेरे पास कम्पनी से मेरे ई-मेल पर भेजी गई समस्त वेतन पर्चियां तथ्य के लिए हैं ,जिसमे कम्पनी ने स्पष्ट रूप से बैंक एकाउंट नंबर व बैंक ट्रांसफर डेट दिया है इसके अतिरिक्त मेरे पास इन्कम टैक्स विभाग का फार्म 16 भी तथ्य के रूप मे है जिसमे कम्पनी ने मेरा टी डी एस काटकर इन्कम टैक्स डिपार्टमेंट मे जमा किया है । मैने बैंक से इस विषय मे आरटीआई के तहत वेतन ट्रांसफर की जानकारी मांगी। बैंक ने लिखित रूप से यह बताया है कि फरवरी-2016 से आपके बैंक एकाउंट मे कम्पनी द्वारा कोई भी पैसा/वेतन ट्रांसफर नही किया गया है । यह मामला किन धाराओं के तहत अपराध बनता है कृपया विधिक जानकारी देने की कृपा करें ।

उत्तर (2)


189 votes

आप अपनी समस्या के समाधान हेतु लेबर कोर्ट अथवा उपभोक्ता फोरम अपनी कानूनी लड़ाई लड़ सकते हैं दोनों जगह आपको प्रार्थना पत्र देने के बाद विपक्षी के विपक्षी के विरुद्ध कार्रवाई कर सकते हैं और आपके बताएं बकाए की वसूली के साथ साथ ब्याज सहित भुगतान होगा आपको प्रार्थना पत्र सर्वप्रथम उपरोक्त बातों का जिस कंपनी में आप काम कर रहे थे वहां जरिए रजिस्टर्ड भेजने के बाद ही उपरोक्त न्यायालय में दाखिल करें अथवा लीगल नोटिस जरिए अधिवक्ता भेजें


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में श्रम एवं सेवा वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी श्रम एवं सेवा वकीलों से सलाह पाए


श्रम एवं सेवा कानून से संबंधित अन्य प्रश्न