हमारे भूमि दबंग किस्म जबर्जस्ती कब्ज


सवाल

हमारे भूमि पर कुछ दबंग किस्म के जबर्जस्ती कब्जा करना चाहते है जब हमने उनको रोका तो वेे मार पित किए हमसे और झुटा एफआईआर भी हमारे खिलाफ करा दिए है हमने भी क्रॉस एफआईआर करा दिया है ।दबंगो के खिलाफ 452 की धारा भी लगा है लेकिन उनकी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है । लेखपाल से भी हम पमाईस करा चुके है हमारी जमीन निकल रही है जिस पर वो कच्ची मड़ई बना रखे है और खाली नहीं करना चाहते है । कानूनी कार्रवाई कब तक होगी उन दबनगो पर।..?

उत्तर (2)


156 votes

अच्छा होगा आप दीवानी न्यायालय में बेदखली के लिए वाद प्रस्तुत कर अनुतोष प्राप्त करें, जहां तक गिरफ्तारी का प्रश्न है वाह अनुसंधान अधिकारी के विवेक पर निर्भर करता है या फिर अगर आप यूपी से ताल्लुक रखते हो तो एंटी भू माफिया पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवा उप जिलाधिकारी के यहां से भी आदेश पारित कराकर पुलिस को जमीन खाली कराने के लिए निर्देशित करवा सकते हैं धन्यवाद


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में प्रॉपर्टी वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी प्रॉपर्टी वकीलों से सलाह पाए


प्रॉपर्टी कानून से संबंधित अन्य प्रश्न