हमारे दादाजी 6 बच्चे हैंजिनमें बेटे ब


सवाल

हमारे दादाजी के 6 बच्चे हैं,जिनमें 3 बेटे और 3 बेटियां हैं, सब की शादी हो चुकी है। तीनो लड़के अपने गाँव से दूर एक कस्बे मे दादाजी के बनाये घर मे रहते हैं। 2 साल पहले दादाजी खत्म हो गए। दादाजी भी कुल 6 भाई थे। दादाजी के निधन के 2 साल बाद जिस मकान मे वो पिछले 70 सालो से रह रहे थे , उसमें दादाजी के भाई ने जबरदस्ती ताला तोड़ कर कब्ज़ा जमा लिया जबकि उस मकान की देख रेख मेरे पिताजी कर रहे थे निधन के बाद से। दादाजी का बनाया हुआ सब ग्रहस्ती उसी मकान मे रखा हुआ है। दादाजी के भाई अब हमें उस घर मे घुसने नहीं देते। मकान दादाजी के पिताजी के नाम है । और दादाजी के सभी भाई गांव से जवानी मे निकल गए थे और तब से उस मकान से सारी देख भाल मेरे दादाजी ने की थी। 70 सालों बाद अब वहाँ उनके मृत्यु के बाद कब्ज़ा जमाकर बैठ गए उनके भाई। जबकि मकान दादाजी के पिताजी के नाम पर है। हम अपना मकान कैसे वापिस पा सकते हैं?

उत्तर (2)


290 votes

सर्वप्रथम तो आपके द्वारा दाखिल खारिज किया जाना चाहिए था वर्तमान में आप तहसील कार्यालय में जाकर खेल खारिज की आवेदन पत्र प्रस्तुत करें इसके बाद किसी व्यक्ति के द्वारा अनाधिकृत रूप से कब्जा किया गया है धारा 250 प्रदेश लैंड रिवेन्यू एक्ट के तहत आवेदन पत्र किया जा सकता है इस कार्रवाई में आपको समस्त दस्तावेज संपूर्ण प्रक्रिया होने के उपरांत कार्रवाई निष्पादित की जाएगी


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में प्रॉपर्टी वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी प्रॉपर्टी वकीलों से सलाह पाए


प्रॉपर्टी कानून से संबंधित अन्य प्रश्न