हम बहनें हमारे भाई । मेरे माता पिता गु


सवाल

हम दो बहनें हैं हमारे कोई भाई नहीं है । मेरे माता पिता के गुजरने के बाद मेरे दीदी ने मेरे माता पिता का घर पूरी तरह से कब्जा कर लिया है । हम उनसे संबंध रखना चाहते हैं हम जगड़ा नही करना चाहते हैं। लेकिन मेरे दीदी खुद अपने दिल को साफ करके नही कहती है के आधा हिस्सा तेरा भी है तो मैं तेरा हिस्सा तुझे दू। मैं मेरा परिवार किराए के मकान में रह रहे है फिर भी मेरे दीदी को हैंपर दया तक नहीं आती की मेरी बहन के हिस्से पर कब्जा छोड़ दी और उसे भी रहने दू तो अप बताए मैं क्या करू?

उत्तर (2)


159 votes

आपने अपनी समस्या में जैसा कि बताया है आपके माता पिता की मृत्यु हो चुकी है तथा उनके दो पुत्री हैं जो आप दोनों हो तथा आपके कोई भाई नहीं है तथा आपकी बहन आपके माता-पिता द्वारा छोड़े गए मकान पर जिसमें आपका भी एक बटा दो हिस्सा है को जबरन कब्जा करना चाहती है तथा आपको कोई हिस्सा नहीं दे रही है कानूनी तौर से आपका आपके पिता के मकान में आधा हिस्सा है जिसे आप की बहन को देना ही पड़ेगा यदि मैं आप का हिस्सा नहीं देती है तो आपको इसके लिए न्यायालय में विभाजन का मुकदमा दायर कर एक बटा दो हिस्से की मांग करनी पड़ेगी जिससे आपको अवश्य ही आपका आधा हिस्सा मिल जाएगा


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में प्रॉपर्टी वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी प्रॉपर्टी वकीलों से सलाह पाए


प्रॉपर्टी कानून से संबंधित अन्य प्रश्न