हम जमींन 00 साल खेती 147 आजादी वो जमीं गां


सवाल

हम एक जमींन पर 300 साल से खेती करते हैं परंतु 1947 में आजादी के बाद वो जमीं गांव के उच्च जाती के नाम हुई हम दलित जाती से हैं जमींन अभी भी हमारे कब्जे में हे अब उच्च जाती के लोग हमें ऊस जमींन से हटाना चाहते हैं और उशे चुप चाप कागजों में बेचा जा रहा है क्या हमें कोई कानूनी सहायता मिल सकती है क्या 1947 के बाद वो जमींन हमारी होनी चाहिए थी क्या हमें वो जमींन छोड़ देनी चाहिए यह एक कृषि की जमीन हे उच्च जाती के लोग ईश् जमींन पर किसी भी सदी में कास्त करने या देखने नहीं आये ईश् जमींन को हमारे पूर्वजों ने पहाड़ियों को खोदकर अपनी महेनत से बनाया है केवल जाती भेद भाव के चलते हमसे ईश् जमींन का मालिकाना हक छिना गया क्या अब हम कुछ नहीं कर सकते हमें हमारा अधिकार कैसे मिलेगा कृपया सुझाव दें

उत्तर (2)


91 votes

आपको न्यायालय में सिविल वाद लाना चाहिए जिसको टाइटल सूट कहते हैं आपको सारे दस्तावेज प्रस्तुत करने चाहिए जिससे यह साबित हो सके कि आप ही उसमें बरसों से खेती कर रहे थे तथा साथ में अस्थाई निषेधाज्ञा के लिए आवेदन देना चाहिए ताकि जमीन की बिक्री पर रोक लगाई जा सके तथा साथ में यह घोषणा करवाई जा सके असली मालिकाना हक कौन रखता है


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में प्रॉपर्टी वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी प्रॉपर्टी वकीलों से सलाह पाए


प्रॉपर्टी कानून से संबंधित अन्य प्रश्न