सर मेरे पिता जी देहांत हम भाई मेरे पित


सवाल

सर मेरे पिता जी का देहांत हो गया है और हम दो भाई हैं मेरे पिता जी केंद्रीय कर्मचारी थे मेरा पिता की संपत्ति दो जगह है एक गाँव में जो पैट्रिक है तथा दूसरा शहर में है जो उनकी स्वअर्जित है मगर समस्या ए है कि उनके जीवित रहते ही गाँव की संपत्ति जो थी उसको मेरे दो भाइयों मे बांट दिया था वैसे ही गाँव के कुछ लोगो के सामने बिना किसी काग़ज़ी लिखा पढ़ी के मेरे भाई ने झगड़ा कर के बटवारा करवा लिया था लेकिन सहर वाला जो घर था उसको नहीं बातां ये कहकर की मेरे मरने के बाद तुम दोनों के नाम हो जाएगा तो ले लेना मेरे भाई हमेसा मेरे पिता जी के सात ही रहते थे उनको ही अपना पेंशन भी देते थे लेकिन सर मेरे पिता जी के मरने के बाद मेरे छोटे भाई ने उनका मृत्यु प्रमाणपत्र और सभी कागजात अपने पास रख लिया है और ना तो विरासत करवा रहे हैं और ना ही कागज दे रहे हैं माँ जी भी जीवित हैं उनके साथ मिली है उनसे कहने पे वो कहती है मै कुछ नहीं जानती तुम अपने छोटे भाई से बात करो लेकिन छोटा भाई बात नहीं कर्ता है आज तो हद हो गई जब मैं गाँव से अपने सहर वाले घर गया तो दरवाजा ही नहीं खोला और बोला कि नहीं खोलेंगे यहां तुम्हारा कुछ नहीं.

उत्तर (2)


71 votes

आप अपने भाई के खिलाफ बटवारा का एक मुकदमा दीवानी न्यायालय में दाखिल कर सकते हैं उस बटवारा के मुकदमा में आप अपने पिताजी की संपत्ति में 1 बटा 3 हिस्से के हकदार होते हैं यदि आपका छोटा भाई आपको हिस्सा नहीं देता है जबरदस्ती पूरी पर अपना कब्जा बनाए हुए हैं तो आपके लिए एकमात्र रास्ता कोर्ट जाने का आर बटवारा सही-सही हिस्से के मुताबिक करवाए जाने का मुकदमा दाखिल करना ही विकल्प है आप उस मुकदमे में निषेधाज्ञा के लिए भी प्रार्थना पत्र दे सकते हैं धन्यवाद आपका दिन शुभ


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में प्रॉपर्टी वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी प्रॉपर्टी वकीलों से सलाह पाए


प्रॉपर्टी कानून से संबंधित अन्य प्रश्न