सर मेरे पापा 20 साल लापता पापा भी खबर नह


सवाल

सर मेरे पापा 20 साल से लापता हैं और पापा की कोई भी भी खबर अभी तक नही आई पापा का मृत्यु प्रमाण पत्र वनवाना है लेकिन सर समस्या यह है की उस समय हम सब लोग बहुत छोटे छोटे थे यानी 5 साल के और मां भी अनपढ़ थी जिसकी वजह से पुलिस कंप्लेंट नही करवा पाए क्यों की मां को कुछ उस समय समझ में नही आ रहा था की क्या करे और किसी ने सलाह भी नही दी जिसकी वजह से पुलिस कंप्लेंट नही करवा पाए अब सर मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना है तो कैसे बनवाए इसके बारे में कुछ जानकारी बताए तो सर आपकी बहुत मेहरबानी होगी

उत्तर (2)


56 votes

जैसा कि आपने बताया है कि आपके पिताजी को गायब हुए 20 साल हो गए हैं और उसे समय परिवार में कानूनी जानकारी न होने के कारण गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में नहीं दर्ज कर पाए आपको अपने पिताजी का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना है ऐसी स्थिति में आप सिविल कोर्ट से अपने पिता की मृत्यु के संबंध में उद्घोषणा का बाद दायर करके आदेश प्राप्त कर तहसील से मृत्यु प्रमाण पत्र बना सकते हैं न्यायालय के आदेश के बिना आपके पिता का कोई भी मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन सकता


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में प्रॉपर्टी वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी प्रॉपर्टी वकीलों से सलाह पाए


प्रॉपर्टी कानून से संबंधित अन्य प्रश्न