सर जी मैं मध्यप्रदेश हूंहिन्दू धर्म bc


सवाल

सर जी मैं मध्यप्रदेश से हूं,हिन्दू धर्म obc,, मेरे दादा जी एक वनग्राम में रहते थे, जिनके नाम पर लगभग 12 एकड वनभूमि का वनविभाग द्वारा पर्चा मिला था ।हम और हमारे पापा जी लगभग 20 साल से नानी के गाँव में रह रहे है ।मेरे भैया दादा जी के गाँव में ही रहते थे जिनका 2020में मृत्यु हो गया है ,भैया के आईडी, राशनकार्ड भी गाँव से हटा दिये हैं भैया के दो लड़के हैं वे हमारे साथ रहकर पढ़ाई कर रहें हैं। शासन द्वारा अब वनभूमि का पट्टा बनाया जा रहा है, तब हमारे चाचा जी हमें जमीन नही देना चाह रहे हैं और सचिव सरपंच के साथ मिलकर कहते हैं कि तुम इस गांव में नहीं रहते हो, यह वनग्राम है यहां तुम्हारा कुछ नहीं है। तुम्हें जमीन नही मिलेगा और ना ही तुम्हारे नाम से पट्टा बनेगा कह रहे हैं और लडाई झगडा करते हैं, हम क्या करें कि हमे हमारा हक मिल सके

उत्तर (2)


349 votes

क्योंकि आप मध्यप्रदेश में रहते हैं तो मध्य प्रदेश की जमीनी कानून आप पर लागू होगी. परंतु एक बात स्पष्ट है आप वर्षों से उस भूमि पर रहते आ रहे हैं और अब उसे वन भूमि अधिसूचित की जा रही है जोकि न्याय संगत नहीं है जिसे मध्य प्रदेश उच्च न्यायाल में एक याचिका द्वारा इस पर आदेश लिया जा सकता है .


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में प्रॉपर्टी वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी प्रॉपर्टी वकीलों से सलाह पाए


प्रॉपर्टी कानून से संबंधित अन्य प्रश्न