श्रीमान मेरे पिताजी मृत्यु 184 । पिताजी


सवाल

श्रीमान मेरे पिताजी की मृत्यु 1984 मे हुई । पिताजी ने अपने जिँदा रहते हुए, अपनी कुछ जमीन हमारे दूर के ताऊ के लडके को बगीचा लगाने को दी ।कोई कागजी कार्यवाही नहीं हूई और नही जमीन को बेचा है । दूर के ताऊ के लडके ने उस जमीन पर पेड लगा दिए , जो अभी भी लगे हैं । पेड लगाने के लिए उसने आसपास की जमीन भी दूसरे लोगों से ली और उस पर भी पेड लगाऐ हैं । करीब 37 साल हो गये पिताजी की मृत्यु के । उस आदमी ने 2020 मे तहसील कोटद्वार मे इस जमीन को अपने नाम पर करने के लिए वहाँ कोर्ट.मे केस किया । इस बारे मे हमें कोर्ट ने नहीं बुलाया । हमें नहीं पता कि यह जमीन उसके नाम कैसे हुई । हमें तब पता चला जब किसी दूसरे आदमी ने इस बावत बताया । फिर.हमनें अपने खाता-खतोनी का बिवरण तहसील.से निकलवाया तो पता चला कि हमारी वह जमीन उसके नाम चढ गई । हमारे खाता खतोनी मे लिखा है कोर्ट ने फैसला अक्टूबर, 2020 मे उसके पक्ष मे हुआ है ।कैसे हुआ हमें पता नहीं । हमें इस केस मे कोर्ट ने न तो समन भेजा और न ही हमारा पक्ष सुना कानूनी सलाह दिजिए । हम अब कया किस तरह कर सकते.हैं ।

उत्तर (2)


128 votes

कोई बात नहीं है अगर कोर्ट ने एक्स पार्टी ऑर्डर किया होगा तो हम अपील में जा सकते हैं और पर वह दाखिल खारिज करा लिया हो तो उसका दाखिल खारिज रद्द करवा देंगे आप टेंशन ना लें अगर जमीन आपकी है तो आपकी ही रहेगी चाहे कोई भी नाम अपने करा ले


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में प्रॉपर्टी वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी प्रॉपर्टी वकीलों से सलाह पाए


प्रॉपर्टी कानून से संबंधित अन्य प्रश्न