राजस्थान भूमि सैटलमेंट संवत् 2012 मेरे द


सवाल

राजस्थान में भूमि सैटलमेंट (संवत् 2012) पहले मेरे दादाजी की मौत हो गई थी, उनके तीन बेटे थे, तीनों ही नाबालिग पुश्तैनी भूमि बड़े बेटे के नाम सैटलमेंट हो गई, दो छोटे बेटे वंचित रहे। क्या इसमें छोटे भाईयों का कोई हक है या नहीं, अगर मामला कोर्ट में ले जाएं तो कोई समाधान हो सकता है? आज भी जमीन तीन हिस्सो में तीनों भाईयों के अलग-अलग कब्जे में है लेकिन राजस्व रिकॉर्ड में बड़े भाई के नाम से दर्ज है। ज्यादा सटीक जानकारी के लिए मेरे से संपर्क करें एवं सही रास्ता दिखाने की कृपा करें।

उत्तर (2)


146 votes

आज अगर आप कोर्ट में जाए , तो राजस्व विभाग के जो कागजात है , उसमें दो छोटे भाइयों को आप मालिकाना हक दिला सकते हैं . यह संभव है , लेकिन इसके लिए आप को सबूत पेश करने होंगे की जमीन का कब्जा आज सिर्फ बड़े भाई के पास ही नहीं है बल्कि दो भाइयों के पास भी इस जमीन का कब्जा है. साथ ही साथ कोर्ट को यह बताएंगे की जब दादाजी की मृत्यु हुई थी , तो उसके बाद जो बटवारा हुआ , उसमें धोखे से दो भाइयों का नाम राजस्व विभाग के दस्तावेजों से मालिकाना हक के नाते से निकाल दिया गया


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में प्रॉपर्टी वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी प्रॉपर्टी वकीलों से सलाह पाए


प्रॉपर्टी कानून से संबंधित अन्य प्रश्न