मेरे पिताजी कमाने नही हमेशा गली गलोच म


सवाल

मेरे पिताजी कभी कमाने के लिए नही गए और हमेशा घर में गली गलोच मार पिटाई आदि करते रहे उन्होंने ना कमाने के पीछे सारी प्रॉपर्टी बेच कर खा ली हर जगह से जितना कर्जा मिल सकता था उतना कर्जा ले लिया और मेरा भी आठवी पास करते ही सकूल से नाम कटवा दिया लेकिन मैने प्रवाइट MA कर लिया जिसकी वजह से मुझे कोई एक नौकरी नहीं मिली और मैंने छोटा सा व्यापार कर लिया अब भी मेरे पिताजी रोज पूरा दिन लड़ने और गली गलोच करने बहाने ढूंढते है और मेरी प्रोब्लम ये है की जिस जहर में रहता हूं वो मेरी दादी के नाम है और जिस दुकान में में काम करता हू वो मेरी दादी और दादा के नाम है जिसे वो दोनो देना नही चाहते मेरी आमदनी काफी कम है समझ नही आता की मैं क्या करू घर के इन लड़ाई झगड़ो की वजह से मेरी शादी भी नही हो पा रही है में अपने घर वालो से अपनी प्रॉपर्टी का हिस्सा लेकर अलग होकर कही और व्यापार करना चाहता हूं

उत्तर (2)


156 votes

उस प्रॉपर्टी का कब्जा आपके पास है आप वहां पर व्यापार चला रहे हैं आपके दादा या दादी अगर जीवित है तो आप अपने दादा दादी से रिक्वेस्ट करके अपने नाम चाहे दान पत्र में लिखवा दें या वसीयत करवा ले । यदि आपके पक्ष में आपके दादा-दादी भी नहीं है तू आपको उस मकान को विवादित कर देना चाहिए और उस पर स्टे ले लेना चाहिए


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में प्रॉपर्टी वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी प्रॉपर्टी वकीलों से सलाह पाए


प्रॉपर्टी कानून से संबंधित अन्य प्रश्न