मेरे पिता शादियां थी। पहली पत्नी देहा


सवाल

मेरे पिता ने दो शादियां की थी। पहली पत्नी का देहांत हो च है उसका एक लड़का है।मेरी मा दूसरी पत्नी है उनके दो बेटे थे। मेरे छोटे भाई का भी देहांत हो चुका है। अब मैं मेरी मां और पहली पत्नी का लड़का बच्चे है। मेरे पिता ने1979 में मेरी मां के ना एक जमीन लेकर(उस जमीन की रजिस्ट्री नहीं हुई थी) एक मकान बनवाया था। मेरी मां का नाम नगर निगम के खसरे में दर्ज है। 2004 में मेरे पिता ने बिना मेरी और मेरी मां की जानकारी के पारिवारिक समझौते के आधार पर हम दोनों भाइयों तथा अपना नाम भी मेरी मां के नाम के साथ खसरे में दर्ज करवा लिया। जिसका हमें कोई नोटिस भी प्राप्त नहीं हुआ। पिता की मृत्यु के बाद पहली पत्नी का लड़का इस मकान में हिस्सा मांग रहा है। कृपया उचित सलाह देने की कृपा करें। धन्यवाद।

उत्तर (2)


270 votes

जब खसरा खतौनी पर, आपकी मां का और आप दोनों भाइयों का नाम दर्ज है , तो आप लोगों को घबराने की जरूरत नहीं, जीते जी उन्होंने यानी आपके पिताजी ने प्रॉपर्टी ट्रांसफर कर दी . अब इसमें अगर पहली पत्नी के बेटे को हक लेना है , तो उसे कोर्ट में साबित करना होगा कि आपकी मां के और आप दोनों भाइयों के नाम पर जो प्रॉपर्टी ट्रांसफर हुई थी , वह गैर कानूनी तरीके से हुई थी ,जबरन तरीके से हुई थी .


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में प्रॉपर्टी वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी प्रॉपर्टी वकीलों से सलाह पाए


प्रॉपर्टी कानून से संबंधित अन्य प्रश्न