मेरे पिता जी बड़े भाई जिनका स्वर्गवास


सवाल

मेरे पिता जी के एक बड़े भाई हैं , जिनका स्वर्गवास हो चुका है | बड़े पापा के दो पुत्र थे , वर्तमान मे उन दोनों का भी स्वर्गवास हो चुका है | हमारी संयुक्त पुश्तैनी संपत्ति मे अब प्रमुख लंबरदार के रूप मे बड़े पापा के बड़े पोते का नाम है, साथ मे बड़े पापा के छोटे बेटे के इकलौते बेटे का नाम और मेरे पापा का नाम शामिल है | हम सभी कृषि कार्य मे संलग्न हैं| हमारे राज्य मे केवल लंबरदार के नाम से ही धान का विक्रय होता है , एवं पूरी राशि उसके ही बैंक अकाउंट मे आता है | जिससे हमे अपना हिस्सा मांगना पड़ता है | इस पर विवाद की स्थिति भी उतत्पन्न होती है | और धान पर मिलने वाला हर वर्ष बोनस की राशि मेरे पापा को दी ही नहीं जा रही है | जिससे हमे हर वर्ष लाखों का नुकसान उठान पड़ रहा है | जमीन बटवारे का आवेदन भी दिया जा चुका है , लेकिन उसे भी कानूनी अड़चन मे उलझ का 6 सालों मे भी बटवारा नहीं होने दिया जा रहा है |

उत्तर (2)


299 votes

नमस्कार, आपके बटवारे के केस को जल्दी निपटाने के लिए हाई कोर्ट में आपकी लंबरदार वाली जरूरत बता कर याचिका लग सकती है जिससे आपको रिलीफ मिल सकता है। अधिक जानकारी आपके जमीन के कागज़ व् केस के कागज़ देख कर ही बता सकता हु।


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में प्रॉपर्टी वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी प्रॉपर्टी वकीलों से सलाह पाए


प्रॉपर्टी कानून से संबंधित अन्य प्रश्न