मेरे पिता जी देहांत हम चार बहने जिसमे


सवाल

मेरे पिता जी का देहांत हो गया है हम चार बहने है जिसमे तीन की शादी हो गयी है और एक अविवाहित है मगर मेरी मम्मी ने खतौनी में अपना और एक बहन का नाम दर्ज करवा दिया है बाकि बहनो का नाम नहीं दर्ज करवाया है जबकि हिन्दू उत्तराधिकार अधिनियम २००५ में आया था उसके तहत बेटी विवाहित हो या अविवाहित पिता की पत्रक संपत्ति में बराबर का हक़ है क्या ऐसा संभव है

उत्तर (2)


70 votes

देखिए खतौनी में नाम होने से कोई मालिकाना हक नहीं बनता है कोर्ट के कई सारे जजमेंट है जिसमें यह बोला गया है कि सिर्फ खतौनी में नाम होने से आपका कोई मालिकाना हक नहीं बनता है यह सिर्फ रेवेन्यू रिकॉर्ड के काम आता है आप बता रही हैं आपके पिता का पैतृक संपत्ति है तो उस पर आप सभी लोगों का हक बनेगा और जहां संपत्ति आपकी है वहां के जिला न्यायालय में एक सकसेशन सूट ला सकते हैं और कोर्ट से आप अपना डिक्लेअर करवा सकते हैं कि उस पैतृक संपत्ति में आप का भी हक बनता है


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में प्रॉपर्टी वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी प्रॉपर्टी वकीलों से सलाह पाए


प्रॉपर्टी कानून से संबंधित अन्य प्रश्न