मेरी पैत्रिक सम्पति मेरी मां नाम वर्त


सवाल

मेरी पैत्रिक सम्पति मेरी मां के नाम पर है, वर्तमान में मेरे माता पिता जीवित नहीं है और इस सम्पति के सिर्फ तीन हिस्सेदार है, मैं और मेरे दो छोटे भाई। सम्पति को सामाजिक बंटवारे के लिए सभी के तरफ से कई बार कोशिश हुई पर बंटवारा नहीं हो पाया क्योंकि मझला भाई आधी सम्पति अकेला चाहता और वह और उसकी पत्नी दोनों बाहुबली और राजनीतिक लोग है। मुझ पर इसके लिए बहुत बार दबाव बनाया गया। झूठे अपराधिक मामले भी मेरे विरुद्ध किए गए। व्यक्तिगत रूप से मैं और मेरा परिवार आज उन लोगों का उत्पीड़न झेल रहा है। मैंने सम्पति के बंटवारे के लिए 2019 मे partition suit case Local court में किया हुआ है। अभी तक प्रॉपर्टी पर permanent injunction तक नहीं मिल पाया है। Court में किसी भी date पर मझला भाई नहीं गया और पिछले साल वह आधी सम्पति जबरदस्ती दखल कर अपनी पत्नी को gift deed कर चुका है। मैंने इस विषय में court को सूचित भी किया है। मझला भाई और उसकी पत्नी किसी की नहीं सुनते। Temperory injuction लगने के बावजूद भी जब मन करता है common path बंद कर देते हैं। मैं जल्द से जल्द कोर्ट के द्वारा partition चाहता हूं। क्या करू ?

उत्तर (2)


81 votes

जब आप की जमीन पैट्रिक संपत्ति है आपकी ने बताया आपकी माताजी के नाम पर है संपत्ति आप तीनों भाइयों की है आपने यह भी लिखा है कि आपने पार्टीशन सूट डाला है जो कि बहुत सही किया है और यह कानूनी अधिकार भी है आपका पैतृक संपत्ति के एवज में आपको तुरंत ही अवगत कराना होगा और इंजंक्शन ऑर्डर को अगर कोई अवहेलना कर रहा है तो आप कंटेंप्ट ऑफ कोर्ट भी लगा सकते हैं आपका के स्ट्रांग है आपके पास रिलीफ है


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में प्रॉपर्टी वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी प्रॉपर्टी वकीलों से सलाह पाए


प्रॉपर्टी कानून से संबंधित अन्य प्रश्न