बड़ी बहन जिसकी शादी 2004 उसने pariin si मुकदमा


सवाल

बड़ी बहन जिसकी शादी 2004 मे हुई थी उसने partition suit का मुकदमा कर दिया है जिस पर उसने मुकदमा किया है वह मेरे दादा और दादी की स्व अर्जित संपति है और उनके मृत्यु के बाद अभी पिता और उनके भाईयो का नाम नही चढ़ा है जबकि अभी पिता और माँ दोनों जीवित है तो क्या पिता और माता के जिंदा रहते शादी शुदा बेटी का क्या हिस्सा बनता है. अगर बनता है तो किस धारा और अधिनियम के अंतर्गत और नही बनता तो कृपया धारा अधिनियम बताये!? हिंदू धर्म

उत्तर (2)


75 votes

हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम 1955 के तहत अगर कोई व्यक्ति बिना किसी वसीयत के मरता है तो धारा 8 और 10 के मुताबिक फर्स्ट शेड्यूल के मुताबिक उसकी संपत्ति क्लास वन उत्तर अधिकारियों मैं बराबर रूप से बांधी जाती है पुत्र पुत्रियां पत्नियां तथा आगे उनके बच्चे पोते भी आते हैं । क्योंकि वह संपत्ति आपके दादा-दादी की अर्जित संपत्ति है और किसी के वसीयत नहीं हुई है तो आपकी बड़ी बहन जो कि क्लास 1 उत्तराधिकारी है उस संपत्ति में से अपना हिस्सा प्राप्त करने की अधिकारी है


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में प्रॉपर्टी वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी प्रॉपर्टी वकीलों से सलाह पाए


प्रॉपर्टी कानून से संबंधित अन्य प्रश्न