नमस्कार श्री मान महोदय आपसे निवेदन प


सवाल

नमस्कार श्री मान महोदय आपसे निवेदन है कि मै प्रदीप सिंह हूं मुझे ज्ञात करना है यहकि मेरी परदादी ने एक मंदिर ट्रस्ट की स्थापना 1906 मे करके उक्त ट्रस्ट मे 400 एकड कृषि भूमि लगा दी थी परन्तु अभी केवल 5 एकड कृषि भूमि है तो क्या 395 एकड भूमि सरकार ने ले ली तथा उक्त भूमि को वापस लिया जा सकता है

उत्तर (2)


332 votes

यदि आपकी दादी के द्वारा किए गए ट्रस्ट के नाम से 400 एकड़ जमीन थी तो सबसे पहले आप पता करिए कि क्या 400 एकड़ जमीन उनके नाम से थी या नहीं और यदि 5 एकड़ जमीन ट्रस्ट के नाम से है तो उसके अभिलेखों राजस्व अभिलेखों के माध्यम से आप जांच करवाइए ट्रस्ट आप यदि ट्रस्ट की जमीन की जांच करवाते हैं तो उससे यह ज्ञात हो जाएगा कि ट्रस्ट की जमीन पहले कितनी रही और बाद में सरकार या किसी अन्य व्यक्ति द्वारा यह किस तरीके से ली गई


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में प्रॉपर्टी वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी प्रॉपर्टी वकीलों से सलाह पाए


प्रॉपर्टी कानून से संबंधित अन्य प्रश्न