नमस्कार मेरी जमीन हाइवे किनारे है। मे


सवाल

नमस्कार, मेरी जमीन हाइवे किनारे है। मेरी जमीन और हाइवे के बीच की थोड़ी जमीन ग्राम समाज की है। मेरे आसपास के लोगों ने ग्राम समाज की जमीन को बराबर करवा कर अपना काम धंधा शुरू किया हुआ है। मैंने भी अपने सामने की ग्राम समाज की जमीन की पुराई करवाकर चाय नाश्ते की दुकान खोलनी चाही तो लोगों की आपत्ति के बाद लेखपाल ने मना कर दिया। हालांकि मैंने ग्राम समाज की जमीन पर कोई कब्जा नहीं किया, मैं सारा रोजगार अपनी जगह पर करना चाहता हुं, लेकिन निकलने की जगह गांव समाज की जमीन से ही है। लेखपाल कह रहा है कि वह गांव समाज की जमीन की खुदाई करवाकर गड्ढे कर देगा।

उत्तर (2)


93 votes

अगर पटवारी आपके प्लांट के सामने कोई भी गद्दा खुदवाता है तो आप उसकी रोकथाम के लिए तथा लोकल पुलिस स्टेशन को भी सूचना दे सकते हैं तथा इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आप अपने क्षेत्र जिलाधिकारी महोदय या उप जिलाधिकारी महोदय को इस संबंध में प्रार्थना पत्र प्रेषित कर सकते हैं जिस पर इन अधिकारियों द्वारा पटवारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा सकती है


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में प्रॉपर्टी वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी प्रॉपर्टी वकीलों से सलाह पाए


प्रॉपर्टी कानून से संबंधित अन्य प्रश्न