क्या पिता अपनी संपत्ति सिर्फ एक बच्चे को दे सकता है? इसके कानूनी नियम और आपत्ति के अधिकार क्या है?


सवाल

मेरे पिता ने 10 साल पहले अपनी कमाई से एक संपत्ति खरीदी थी। उनके 4 बच्चे हैं - 3 बेटे और 1 बेटी, जिसमें मैं भी हूँ। अब वह अपनी इस प्रॉपर्टी को सिर्फ अपने एक बेटे को देना चाहते हैं। क्या वह गिफ्ट डीड से ऐसा कर सकते हैं? क्या बाकी भाई-बहन इस पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं या कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं?

उत्तर (1)


418 votes

पिता की संपत्ति को सिर्फ एक बच्चे को देने के नियम उनकी संपत्ति के प्रकार पर निर्भर करते हैं। आपको यह समझना जरूरी है कि वह संपत्ति स्व-अर्जित (Self-acquired Property) है या पैतृक संपत्ति (Ancestral Property)। दोनों के लिए कानून अलग-अलग होते हैं।

स्व-अर्जित संपत्ति (Self-acquired Property):
अगर संपत्ति पिता की खुद की कमाई से खरीदी है। यानी, उनकी निजी मेहनत का पैसा लगा हो, न कि दादा-परदादा से मिली हो।, तो यह उनकी स्व-अर्जित संपत्ति मानी जाएगी।

  • पिता अपनी स्व-अर्जित संपत्ति को पूरी तरह से अपनी मर्जी के अनुसार किसी भी एक बच्चे को दे सकते हैं।
  • इसे उपहार विलेख (Gift Deed) के माध्यम से कानूनी रूप से ट्रांसफर किया जा सकता है।
  • उपहार विलेख को रजिस्ट्री ऑफिस में रजिस्टर कराना जरूरी होता है, जिससे यह कानूनी रूप से मान्य हो सके।
  • इस प्रकार की संपत्ति पर अन्य बच्चों को आपत्ति करने का कोई कानूनी अधिकार नहीं होता।


पैतृक संपत्ति (Ancestral Property):
अगर संपत्ति पैतृक (दादा-दादी या पूर्वजों से मिली हुई) है, तो इस पर सभी बच्चों का बराबर का हक होता है।

  • पैतृक संपत्ति को पिता अपनी मर्जी से सिर्फ एक बच्चे को नहीं दे सकते।
  • यदि वह ऐसा करते हैं, तो अन्य बच्चे आपत्ति दर्ज करा सकते हैं और अदालत में इसे चुनौती दे सकते हैं।
  • पैतृक संपत्ति के बंटवारे में सभी बच्चों को समान हिस्सा मिलना चाहिए।

जैसा कि आपने बताया है की ये प्रॉपर्टी आपके पिता ने खरीदी है जिसका मतलत ये ​आपके पिता की संपत्ति स्व-अर्जित है, तो वह इसे अपनी मर्जी से किसी भी एक बच्चे को दे सकते हैं।


अस्वीकरण: इस पृष्ठ का अनुवाद Google Translate की मदद से किया गया है। इसमें कुछ अंश या संपूर्ण अनुवादित लेख गलत हो सकता है क्योंकि सटीकता के लिए किसी वकील द्वारा इसकी जाँच नहीं की गई है। कोई भी व्यक्ति या संस्था जो इस अनुवादित जानकारी पर निर्भर है, वह ऐसा अपने जोखिम पर करता है। LawRato.com अनुवादित जानकारी की सटीकता, विश्वसनीयता, अस्पष्टता, चूक या समयबद्धता पर निर्भरता के कारण होने वाले किसी भी नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा। अपने स्वयं के कानूनी मामले के लिए किसी भी निर्णय लेने के लिए अपने वकील से जांच और पुष्टि कर सुनिश्चित करें।

अनुवादित किया गया मूल उत्तर यहां पढ़ा जा सकता है।


भारत के अनुभवी प्रॉपर्टी वकीलों से सलाह पाए


प्रॉपर्टी कानून से संबंधित अन्य प्रश्न