करीब 20 दिन मेरे चाचा Uncle मृत्यु हमेशा दि


सवाल

करीब 20 दिन पहले मेरे चाचा (Uncle) की मृत्यु हो गई जो हमेशा से दिल्ली में ही रहे जिनकी एक पत्नी दो बेटे दोनों की उम्र 10 साल से कम एक 8 साल की बेटी और उनकी 60 वर्ष की मां जीवित है, मां की देखभाल हमेशा से ही मेरे मृतक चाचा के द्वारा ही किया जाता था आर्थिक सहायता के रूप में , मेरे चाचा की मृत्यु के बाद उनकी विधवा पत्नी अपनी सास को देखना नहीं चाहती क्या ऐसे में हमारे चाचा के द्वारा बनाई उनकी निजी संपत्ति (दिल्ली) हमारी दादी का वैधानिक अधिकार है या नहीं कृपया हमें सलाह दें

उत्तर (2)


296 votes

आपके चाचा की मृत्यु के बाद उनकी मां को उनकी पत्नी और बच्चों की तरह बराबर का अधिकार है अगर उनके अधिकार के लिए कारवाई की जाए तो उन्हें अधिकार मिलेगा अगर चाचा वसीयत लिखे गए होंगे तो ऐसी स्थिति में वसीयत के अनुसार ही अधिकार प्राप्त होगा अन्य कोई रास्ता नहीं है


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में प्रॉपर्टी वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी प्रॉपर्टी वकीलों से सलाह पाए


प्रॉपर्टी कानून से संबंधित अन्य प्रश्न