आदरणीय मैं मुकेश शर्मा पालम गाँव निवा


सवाल

आदरणीय, मैं मुकेश शर्मा, पालम गाँव का निवासी हूँ। मेरी उम्र 57 वर्ष है। पालम मेरी जन्म भूमि है और अभी मैं यहीं रहता हूँ। मेरे माता - पिता गुजर चुके हैं। हम तीन भाई और दो बहनें हैं। मैं सभी भाई - बहनों में सबसे छोटा हूँ। मेरे पिताजी ने 200 गज ज़मीन हमारी पुश्तैनी जमीन (पालम वाली जमीन से) से 6-7 किलोमीटर दूर खरीदी थी, जो कि ककरोला गाँव में है। हमारी पुश्तैनी जमीन मुश्किल 25-30 गज है। मेरे पास यही ज़मीन है, जो कि मैंने अपने बड़े भाई से 20,000/-, रुपये देकर खाली करवाई थी। 200 गज वाली ककरोला वाली जमीन के कागज शुरू से ही बड़े भाई के पास हैं। उसने पिताजी को बहका कर वहाँ दुकान खोल ली, कब्ज़ा कर लिया और रहने लगा। 100 गज खुद ले लिया और 100 गज दूसरे भाई को दे दी। यह बात 20-25 साल पुरानी है। मैंने बहुत कोशिश की कि मुझे हिस्सा मिले, लेकिन मुझे कहा गया कि अब यही फैसला है और ऐसे ही रहना होगा। मुझे वहाँ कोई हिस्सा नहीं दिया गया। मैंने बहनों से, मामाजी और चाचाजी से भी कहा कि मेरी मदद करें, लेकिन सबने मना कर दिया। बताइये मैं क्या करूँ, मुझे अपना हिस्सा चाहिए। धन्यवाद।

उत्तर (2)


223 votes

अगर आपकी पुस्तक जमीन किसी लिखित रूप में अपने भाई से खरीदा है तो आप अपने गांव से दूर की जमीन पर जो 200 का जब बता रहे हैं उसे पर न्यायालय के माध्यम से अपना हिस्सा मांग सकते हैं लेकिन सबसे पहले आपको यह जानकारी करनी हो देनी होगी कि वह प्लॉट किसके नाम पर है अगर आपके पिताजी के नाम पर होगा तो आपका उसमें बराबर का हिस्सा होगा


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में प्रॉपर्टी वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी प्रॉपर्टी वकीलों से सलाह पाए


प्रॉपर्टी कानून से संबंधित अन्य प्रश्न