अगर पिता तीसरे पुत्र नाम रजिस्ट्री ती


सवाल

अगर कोई पिता अपने तीसरे पुत्र के नाम से रजिस्ट्री कर दिया है उस समय तीसरे पुत्र नाबालिक था और भाई चार है अब तीसरे भाई जिसके नाम पर नाबालिक के नाम पर रजिस्ट्री हुआ है वो कहता है कि तीनों भाई का हिस्सा नहीं दूंगा ऐसे में पिता की संपत्ति में चारो का अधिकार है चारो भाई का हिस्सा कैसे मिलेगा कृप्या बताया जाए

उत्तर (3)


60 votes

प्रिय ग्राहक
यदि पिता ने अपने तीसरे पुत्र के हक में विधि मान्य विक्रय विलेख निष्पादित किया है तब तीसरा पुत्र बैनामा कृत संपत्ति का एकमात्र मालिक है पिता को अपनी संपत्ति अपनी इच्छा अनुसार हस्तांतरित करने का अधिकार प्राप्त है यदि बैनामा विधि अनुसार निष्पादित व पंजीकृत नहीं किया गया है तब ऐसे विक्रय पत्र को सक्षम न्यायालय में बाद योजित करके निरस्त कराया जा सकता है किसी अनुभवी विधि विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह प्राप्त करनी चाहिए किसी भी अन्य कानूनी सहायता के लिए आप मुझे संपर्क कर सकते हैं

55 votes

अगर आपके पिताजी ने कोई कोई जमीन का हिस्सा या जायदाद आपके छोटे नाबालिक के नाम की है इसका मतलब आपके पिताजी का उद्देश्य ही उस नाबालिग बेटे के नाम जमीन या जायदाद लेना था. उस जमीन या जायदाद में बाकी तीन भाइयों का हिस्सा या किसी और का हिस्सा नहीं हो सकता बोल जमीन एक भाई की है जिसके नाम पर ली गई है आप अदालत में जा सकते हैं पर अदालत द्वारा भी आपके नाबालिक भाई को ही वह जमीन प्राप्त होगी


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में प्रॉपर्टी वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी प्रॉपर्टी वकीलों से सलाह पाए


प्रॉपर्टी कानून से संबंधित अन्य प्रश्न