मेरे पापा मेरी दादी हमें परेशान करती न


सवाल

मेरे पापा के जाने के बाद मेरी दादी हमें परेशान करती है और घर से निकालने की धमकी भी देती है हमारे पापा की एक पॉलिसी में मेरी दादी नॉमिनी थी वह पैसे भी हमें नहीं मिले वे दादी के पास ही है और दादी हमें 2 साल से परेशान कर रही है मेरे पापा ने मरने से पहले मेरी दादी को कुछ पैसे भी दिए थे उनको भी दादी नहीं दे रही है कहती है कि मैं तुम्हें फंसा दूंगी और तुम जिंदगी भर जेल में रहोगे हमारी फैमिली में हमें कोई भी सपोर्ट नहीं करता है और जब हमने अपना प्रॉपर्टी का हिस्सा मांगा तो उन्होंने साफ मना कर दिया मेरे दादा जी और दादी जी जिंदा है और उनकी पेंशन आती है हमारा कोई भी साधन नहीं है जब दादी से मदद के लिए बोला तो उन्होंने घर से निकालने की धमकी दी मुझे क्या करना चाहिए क्योंकि मैंने पढ़ा था कि विधवा स्त्री का कोई पैसे कमाने का साधन ना हो तो ससुर से गुजारा भत्ता मिल सकता है अगर मैं केस करो तो मेरे पास इतने पैसे नहीं है कि कोर्ट से मदद ले सकूं मेरी परिवार में मेरी मम्मी मैं मेरे दो छोटे भाई है हमारे हालात बहुत खराब हो गए हैं हम क्या कर सकते हैं मेरे दादाजी की खरीदी हुई जमीन है

उत्तर (2)


330 votes

आपने अपनी समस्या में बताया कि आपके पापा का देहांत हो चुका है और आपके दादा-दादी दोनों जीवित है जो पेंशन धारी है और वह आपको और आपकी माता को बहुत ज्यादा परेशान कर रहे हैं ऐसी परिस्थिति में यदि आपके पास आय का कोई स्रोत नहीं है और सारी संपत्ति दादा दादी के नाम है तो आप की माता अपने सास-ससुर से अपने बच्चों का तथा अपना भरण पोषण कानूनन न्यायालय द्वारा प्राप्त करने की अधिकारी है इस तरह का प्रावधान कानून में है जिसका आप लाभ है यदि वह आपको परेशान करना नहीं छोड़ रहे हैं तो आप उनके विरोध घरेलू हिंसा का मुकदमा भी दर्ज करवा सकती है


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में परिवार वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी परिवार वकीलों से सलाह पाए


परिवार कानून से संबंधित अन्य प्रश्न