मेरी शादी आठ साल गई। 8 सालों मैं मेरी पत


सवाल

मेरी शादी हुई आठ साल हो गई। मगर उन 8 सालों मैं मेरी पत्नी को मैंने खुश रहने के लिए को जैसे बोलती थी मैंने वैसा सब कुछ किया मगर अब 2021 से मेरी पत्नी मुझे बहुत परेशान करती है मैं कुछ बोला तो फांसी लेने की और मरने की बातें करके मुझे डराती है उसके मां बाप भाई बहन के साथ अच्छी तरह से बातें करती है मेरे साथ हर दिन झगड़ा करती है मैंने उसके भाई बहन और मां-बाप को फोन किया तो वह मेरे ऊपर गुस्सा करते हैं मेरी पत्नी के मां-बाप मेरे तरफ उसे फोन करके बरसाते हैं अभी 04/06/ 2021 को मैंने उन्हें फोन किया तो उन्होंने उनकी लड़की को फोन करके मेरे ऊपर उकसाया और रात को 10:00 बजे आकर उसकी मां और बाप ने मुझे धमकाकर चले गए मैं बहुत परेशान हूं और उसकी हरकतों से तंग आया हूं उसके मां बाप भाई मुझे मारने की धमकी देते हैं हर बातों पर परेशान करती है झगड़ा ना हो इसलिए मैं बोलता नहीं हूं मेरे पत्नी के मां-बाप और उनके घर वाले सब लोग मुझे धमकाते हैं मैं बहुत परेशान हूं मुझे एक लड़की और एक लड़का है वह भी उससे बहुत डरते हैं लड़की को तो हर दिन दो चार बार मारती है उसके पिता को फोन किया तो वह मुझे बोलते हैं कि आपके ऊपर मानसिक संतुलन खराब हो गया है। ( इसके लिए मुझे क्या करणा पडेगा...)

उत्तर (2)


192 votes

इस प्रकार के प्रकरण में आपके पास अपनी पत्नी को हिंदू मैरिज एक्ट के तहत तलाक देने का विकल्प है । कोर्ट के समक्ष एक याचिका दायर करनी होगी जिसमें हम माननीय न्यायालय से प्रार्थना करेंगे कि हमें हिंदू मैरिज एक्ट प्रावधानों के तहत तलाक लेने का विकल्प दिया जाए


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में परिवार वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी परिवार वकीलों से सलाह पाए


परिवार कानून से संबंधित अन्य प्रश्न