मैने तलाक केस कोर्ट डाला क्योंकि मेरे


सवाल

मैने तलाक का केस कोर्ट में डाला हुआ है क्योंकि मेरे पति ने दूसरी औरत से शादी कर ली थी मुझे केस डाले हुए भी लगभग 1 साल होने वाला हैं सिर्फ मुझे परेशान करने के लिए मेरा पति तलाक नहीं दे रहा और मैं उससे तलाक लेना चाहती हूं तो मुझे तलाक कब तक और कैसे मिलेगा मेरे पास ज्यादा पैसे भी नही हैं वकीलों की फीस देने के लिए क्या करूं

उत्तर (2)


347 votes

जैसा कि आपके द्वारा बताया गया है आपने अपने पति के विरुद्ध तलाक का मुकदमा दायर किया है और इस तलाक के मुकदमे को 1 वर्ष व्यतीत हो चुका है लेकिन अभी तक आपके पति न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए हैं ऐसी परिस्थिति में आप डाक द्वारा रजिस्ट्री करके उसके बाद अखबार में प्रकाशन करके सर्विस करा सकती हैं और यदि आपके पति समन लेने के बाद भी अदालत नहीं आते तो उनके विरुद्ध न्यायालय एकपक्षीय कार्यवाही अग्रसारित कर देगा और यदि आप अपने अधिवक्ता का खर्च बहन नहीं कर पा रही हैं तो आप संबंधित न्यायालय में निशुल्क अधिवक्ता नियुक्त करने के लिए एक प्रार्थना पत्र विधिक सेवा प्राधिकरण को दे सकते हैं जिससे आपको सरकार की ओर से एक अधिवक्ता मुकदमे की पैरवी करने के लिए मिल जाएगा


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में तलाक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी तलाक वकीलों से सलाह पाए


तलाक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न