मेरे पति कोर्ट नोटिस ले मुझे तलाक कैसे


सवाल

मेरे पति मेरा कोर्ट का नोटिस नहीं ले रहे हैं मुझे तलाक कैसे मिलेगा प्लीज हेल्प मी मेरे पति मेरे साथ बहुत मार मारपीट करते थे जो अब भी नहीं करते थे बॉर्डर और दूसरी लड़कियों का साथ रहते थे मेरा सारा सामान उन्होंने बेच दिया

उत्तर (2)


159 votes

आपने अपनी समस्या में जैसा कि लिखा है आपने अपने पति के विरुद्ध न्यायालय में तलाक का मुकदमा दायर कर रखा है और बार-बार न्यायालय द्वारा आपके पति को नोटिस जा रहे हैं लेकिन वह तामील करने से बच रहे हैं तो मैं आपको बताना चाहता हूं आपने यदि दो तीन बार नोटिस की पैरवी कर दी है तो आपको न्यायालय में एक प्रार्थना पत्र इस आशय का देना चाहिए कि आपके पति आपके द्वारा दायर तलाक के मुकदमे में नोटिस लेने से जानबूझकर बज रहे हैं तथा न्यायालय स्थापना पत्र पर आपको रजिस्ट्री डाक के माध्यम से पैरवी करने को कहेगा तथा आप रजिस्ट्री की रसीद अगली नियत दिनांक पर अपने मूल फाइल जो अदालत में चल रही है मैं दाखिल कर देना उसके बाद न्यायालय अखबार में पब्लिकेशन करा कर आपके पति पता मिला मान लेगा जिसके बाद आप का मुकदमा एकपक्षीय रूप से आपके पति के विरुद्ध अग्रसारित हो जाएगा


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में तलाक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी तलाक वकीलों से सलाह पाए


तलाक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न