मेरी शादी साल वालो मतभेद कारण पत्नी न


सवाल

मेरी शादी को 3 साल हुए है घर वालो से मतभेद के कारण पत्नी घर में नही रहना चाहती है मैं नौकरीपेशा व्यक्ति हु साल में 1 2 बार ही घर आता हु पत्नी को उसमे भी दिक्कत है साथ ही अपने माता पिता से बात तक करने पर बस झगड़ा करने लगती है और मुझे भी बेइज्जती से बात करती है और अशोभनीय बाते कहती है अब आए दिन तलाक लेने का कहकर धमका रही है। मैं अपने 1 साल के बेटे के कारण किसी तरह रिश्ते को चला रहा हु मुझे क्या करना चाहिए। उसे हर तरह से समझा चुका हु वो समझने को त्यार नही है। जबकि घर के विवादो में पत्नी की बहुत सी गलतियां विवाद का कारण है। वह मेरे घर वालों सेन खुद रिश्ते रखना चाहती है और न ही मुझे रखने देना चाह रही है।

उत्तर (2)


242 votes

सर्वप्रथम आप यह तय करें कि आपको करना क्या है , अगर आप अपनी झगड़ालू पत्नी से संबंध विच्छेद करना चाहते हैं तो इसी आधार पर आप तलाक ले सकते हैं , और केवल सुधारना चाहते हैं तो फिर उसके विरुद्ध घरेलू हिंसा का मुकदमा भी डाल सकते हैं,घरेलू हिंसा का मुकदमा एक पति भी अपनी पत्नी के विरुद्ध डाल सकता है , इसके अलावा आप शुरुआत स्टेज पर किसी अच्छे वकील से अपनी पत्नी को एक मजबूत नोटिस भी दिलवा सकते हैं , हो सकता है कि आपके मामले का समाधान बस एक नोटिस भिजवाने से ही हो जाए ।


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में तलाक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी तलाक वकीलों से सलाह पाए


तलाक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न