10 साल से पत्नी मायके में है और घरेलू हिंसा का केस कर दिया है तलाक कैसे लूँ


सवाल

मेरी शादी सन मई 2014 मे हुई है, मेरी एक बेटी बी है, लेकिन 10 साल से पत्नी मायके (बेटी को लेकर) मे राहती है, मैने वापस घर लाने के प्रयास किए लेकीन वो आयी नहीं फिर मैने वकिल से दो बार नोटीस भेजा नोटीस लिया नहीं, फिर मैने लिगल नोटीस किया कोर्ट से, फिर कोर्ट में आयी और समझौते के तौर पर केस खारीज कर दिया, लेकिन फिर दो तीन महिने बाद मुझपे हि डोमेस्टिक व्हयलन्स का दावा कर दिया, और मेन्टेनस का पैसा मांगा ,कोई सम्झौता नहीं किया, कोर्ट जजमेंट मे मुझे 1,50,000 और हर महिने का 4000 रुपये भरणं पोषण आर्डर सुख है, चार महिने से पैसे भर रहा हुं, अब मुझे आगे क्या करना चाहिए जिसे मुझे तलाक मिले और इस तकलीफ से बाहर निकलू, कृपया सलाह दे

उत्तर (2)


329 votes

आप हिंदू विवाह अधिनियम के तहत परित्याग और क्रूरता के आधार पर फैमिली कोर्ट में एकतरफा तलाक का केस फाइल कर सकते हैं। 10 साल तक बिना किसी वजह के अलग रहना कानूनन परित्याग माना जाता है, और सुलह के बाद झूठे केस में फंसाना मानसिक क्रूरता के दायरे में आता है। इन दोनों मजबूत आधारों पर कोर्ट आपको तलाक दे सकता है।

भरण-पोषण के आदेश पर रोक

जहाँ तक भरण-पोषण का सवाल है, आप वकील के माध्यम से इस आदेश के खिलाफ ऊपरी अदालत में अपील दायर कर सकते हैं और इस खर्चे के आदेश पर रोक लगाने की मांग कर सकते हैं। मेरी सलाह है कि आप तुरंत हमारे अनुभवी पारिवारिक वकील से सलाह ले और तलाक की प्रक्रिया शुरू करें।

125 votes

अरे भैया इसमें आपका बहुत कम हो जाएगा वहीं से आपका सब कुछ हो जाएगा आप कौन से जिले से हैं आप हमको फोन करिए बता देंगे कोई दिक्कत ही नहीं होगा ठीक है आप फोन करिए आपको कोई पैसा नहीं देना होगा और आपको तलाक की भी हो जाएगा आराम से


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में तलाक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी तलाक वकीलों से सलाह पाए


तलाक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न