मेरी शादी 5 साल 2 महीने मेरी पत्नी मानसि


सवाल

मेरी शादी को 5 साल 2 महीने हो गए है मेरी पत्नी मानसिक विच्छेद से पीड़ित हैं और वह 4 साल से मायके में रह रही है, मेरे पापा और कुछ गांव के लोग दो बार लेने गए उसके बाद मैं भी स्वयं लेने गया लेकिन मेरे ससुर साहब भेज नही रहे, मेरी मां की बहुत ज्यादा तबीयत खराब रहती है हम लोग बहुत परेशान है पत्नी आ नि रही है और न ही तलाक ले रही, ससुर साहब का कहना है हम तलाक नहीं लगे न लड़की को भेजेंगे आप हमे स्टांप पर पैसे देदो , आप हमे उचित सलाह दे जिससे हम उनसे तलाक मिल सके

उत्तर (2)


161 votes

हिंदू विवाह अधिनियम में तलाक के अनेक कारण अंतर्निहित है. पत्नी से कानूनी रूप से तलाक लेने के लिए आपकी परिस्थितियों को सुनकर समझ कर कोई कानूनी विशेषज्ञ आपको उचित सलाह दे सकता है. हिंदू विवाह अधिनियम के तहत कोई भी पक्षकार दूसरे पक्षकार के तलाक के लिए राजी ना होने पर भी न्यायालय से तलाक की डिक्री प्राप्त कर सकता है. आप किसी कानूनी विशेषण या अधिवक्ता के साथ विस्तृत चर्चा करें जिससे आपकी परिस्थितियों के अनुरूप उचित रास्ता निकाला जा सके .


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में तलाक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी तलाक वकीलों से सलाह पाए


तलाक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न