मेरी शादी 1 साल मुझे 2 महीने पता चला मेर


सवाल

मेरी शादी को 19 साल हो गए हैं लेकिन मुझे 2 महीने पहले यह पता चला है कि मेरे पति के दो तीन औरतों से नाजायज संबंध है जो मुझे बर्दाश्त नहीं हो रही है क्या मैं इस बिना मैं तलाक ले सकती हूं इतना सब कुछ होने के बाद भी मेरे पति मेरे साथ गाली गलौज कर रहे हैं/ऐसा लगता है कि उन्हें अपने किए का कभी कोई पछतावा नहीं है उनके हिसाब से यह पुरुषों के लिए आम बात है लगभग हर आदमी यह करता है अगर पत्नी को पता चलता है तो उसे माफ कर देना चाहिए इतना सब कुछ होने के बाद भी उनके व्यवहार में थोड़ी सी भी शर्म नहीं दिखाई दे रही है मैं क्या करूं मुझे कुछ समझ में नहीं आ रहा है मेरा एक 12 साल का बेटा भी है मैं खुद नौकरी करती हूं मेरे बच्चे का मेरे पति की प्रॉपर्टी पर क्या हक होगा जो उन्हें पुश्तैनी मिला है कृपया मुझे उचित सलाह दें

उत्तर (2)


146 votes

जैसा कि आपने बताया आपकी शादी को 19 साल हो चुके हैं तथा आपके एक 12 वर्ष की आयु का एक बेटा है तथा आपके पति के जैसा कि आपको शक है दो तीन महिलाओं से नाजायज रिश्ते हैं यदि आप अपने पति से इस आधार पर तलाक लेना चाहती हैं तो आपको न्यायालय में यह तथ्य साबित करने पड़ेंगे तथा इसके लिए आपको पर्याप्त साक्ष्य की आवश्यकता होगी शक के आधार पर इन बातों को आप न्यायालय में साबित नहीं कर पाएंगे और जो संपत्ति आपके पति के नाम हैं वह आपको और आपके बेटे को उनकी मृत्यु के बाद मिलेगी जीवित रहते हुए वह अपनी संपत्ति के मालिक हैं


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में तलाक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी तलाक वकीलों से सलाह पाए


तलाक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न