पत्नी बिना कारण तलाक चाहती है लेकिन मैं घर बसाना चाहता हूँ क्या करूँ


सवाल

मेरी पत्नी सुषमा तिवारी मैं पति वीरेंद्र तिवारी मेरी पत्नी मुझे तलाक लेना चाहती है और मैं तलाक नहीं देना चाहता हूं साथ में रखना चाहता हूं मेरे बच्चे बड़े-बड़े हो गए हैं 20-21 साल शादी हो गया उपाय बताइए मैं क्या करूं बताइए मैं क्या करूं उसको कुछ भी नहीं कहा पता नहीं उसको क्या हो गए हैं मेरी पत्नी को तुझे मुझसे दूर होना चाहती है मुझे कोई उपाय बता दीजिए कि मैं अपनी पत्नी से दूर नहीं होना चाहता हूं साथ में रहना चाहता हूं किसी भी तरह से उसके साथ रहना चाहता हूं मेरी पत्नी मुझे मिल जाए मेरी बेटी भी मुझे मिल जाए बहुत परेशान बहुत परेशान

उत्तर (2)


268 votes

अगर आपकी पत्नी ने आपको तलाक का कोई लीगल नोटिस भेजा है या कोर्ट में केस डाला है, तो आप कोर्ट में पेश होकर साफ कह सकते हैं कि आप अपनी पत्नी के साथ रहना चाहते हैं। जब तक पत्नी के पास तलाक का कोई बहुत ठोस कारण (जैसे क्रूरता या घरेलू हिंसा) नहीं होता, कोर्ट एकतरफा तलाक इतनी आसानी से मंजूर नहीं करता है।

कोर्ट सबसे पहले आप दोनों को मध्यस्थता के लिए भेजेगा, जहाँ काउंसलर आपकी पत्नी की परेशानी समझने और आप दोनों का घर वापस बसाने की कोशिश करेंगे।

पत्नी को वापस बुलाने का कानूनी रास्ता

चूंकि आप अपनी पत्नी और बेटी के साथ रहना चाहते हैं, इसलिए आप खुद भी एक कानूनी कदम उठा सकते हैं। आप एक वकील के माध्यम से हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 9 के तहत फैमिली कोर्ट में केस दायर कर सकते हैं। इसके जरिए आप कोर्ट से गुहार लगा सकते हैं कि आपकी पत्नी बिना किसी सही कारण के आपसे अलग रह रही है और उसे वापस आपके साथ रहने का आदेश दिया जाए। मेरी सलाह है कि आप तनाव न लें और तुरंत एक अच्छे फैमिली मामलों के वकील से मिलकर आगे की प्रक्रिया शुरू करें।

148 votes

आपने सिर्फ अपनी समस्या के बारे में वर्णन किया है लेकिन कोई भी कोर्ट के ऑर्डर के बारे में उल्लेख नहीं किया है तो इसलिए आपकी क्यूरी के संबंध में कुछ नहीं कहा जा सकता है यदि आपके पास कोई नोटिस अथवा कोई आर्डर रिसीव हुआ है तो उसके बारे में लिखें ताकि आपको उचित राय दी जा सके बाकी


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में तलाक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी तलाक वकीलों से सलाह पाए


तलाक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न