मेरा सवाल मैं पति छोड़ आ 7 महीने झगड़ा म


सवाल

मेरा सवाल यह है कि मैं अपने पति का घर छोड़ कर आ गई थी 7 महीने पहले झगड़ा हुआ था बहुत और साथ में ने से मेरे पति ने मुझे नहीं कांटेक्ट किया है नहीं मुझसे बात की है परंतु अब 2 दिनों से मुझे फोन पर मैसेज में धमकी दे रहा है मारने की और तरह की धमकियां दे रहा है उसके लिए मैं क्या कर सकता हूं इसके अलावा मेरे दो बच्चे हैं पर उनकी पढ़ाई चालू है झगड़े के दौरान तो उनकी पढ़ाई और एग्जाम्स की वजह से वह अपने पिता के पास है मैं अपने पति पर 125 का केस करना चाहती हूं परंतु मुझे सब बोल रहे हैं पहले अपने बच्चे अपने पास लाइए फिर 125 की धारा लगाई है अब आप मुझे सलाह दीजिए मैं क्या किया करूं

उत्तर (2)


280 votes

आपको सेक्शन 125 की बजाए सेक्शन 12 डॉमेस्टिक वायलेंस एक्ट का केस मजिस्ट्रेट के सामने फाइल करना चाहिए जिसमें आप अपने पति से मेंटेनेंस भी मांग सकती हैं इसके अलावा आप अपने लिए प्रोटेक्शन आर्डर भी मांग सकती हैं साथ में रेजिडेंस ऑर्डर भी मांग सकती हैं इसके अलावा आप मॉनिटरी रिलीफ और कंपनसेशन की मांग भी कर सकते हैं ! यही नहीं आप डोमेस्टिक वाले सेठ के केस में एक एप्लीकेशन फाइल करके अपने बच्चों की कस्टडी भी मांग सकती हैं जिस किसी ने भी आपको 125 का केस करने की सलाह दी है वह सलाह ठीक नहीं है ! मेरा लॉ फर्म पिछले कई सालों से समस्याओं से जुड़े केस कोर्ट में फाइल करते आ रहा है और सफलता भी प्राप्त की है यदि आप चाहती हैं तो मुझे संपर्क कर सकती हैं !


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में तलाक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी तलाक वकीलों से सलाह पाए


तलाक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न