पत्नी तलाक नहीं दे रही तो क्या करे


सवाल

मैं अपनी शादी से खुश नहीं हूँ। मैं तलाक चाहता हूँ, लेकिन मेरी पत्नी तैयार नहीं है। अगर पत्नी तलाक नहीं दे रही है तो पति को क्या करना चाहिए? क्या विवादित/ एकतरफा तलाक फाइल किया जा सकता है?

LawRato

उत्तर (1)


464 votes

अगर पत्नी तलाक के लिए सहमत नहीं है, तो पति हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 की धारा 13(1) के तहत कंटेस्टेड (विवादित) तलाक दायर कर सकता है। विवादित या एकतरफा तलाक केवल कुछ कानूनी आधारों पर ही संभव है, जो निम्नलिखित हैं:

पत्नी के सहमित के बिना तलाक लेने के आधार:

  • व्यभिचार : यदि पत्नी का किसी अन्य पुरुष के साथ संबंध है, तो पति इस आधार पर तलाक मांग सकता है।
  • क्रूरता : यदि पत्नी मानसिक या शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रही है, झूठे आरोप लगा रही है, झूठे मुकदमे दर्ज करवा रही है, तो यह तलाक का आधार हो सकता है।
  • परित्याग (Desertion) : यदि पत्नी बिना किसी बड़े कारण के कम से कम दो साल से पति को छोड़कर अलग रह रही है, तो पति तलाक ले सकता है।
  • मानसिक विकार (Mental Disorder) : यदि पत्नी किसी गंभीर मानसिक रोग से पीड़ित है और पति के लिए उसके साथ रहना मुश्किल हो गया है, तो तलाक लिया जा सकता है।
  • धर्म परिवर्तन (Conversion of Religion) : यदि पत्नी ने हिंदू धर्म छोड़कर किसी अन्य धर्म को अपना लिया है, तो पति तलाक की अर्जी दाखिल कर सकता है।
  • संज्ञाहीनता या कोढ़ ; यदि पत्नी को असाध्य कोढ़ या किसी संक्रामक यौन रोग की बीमारी हो, तो यह तलाक का आधार हो सकता है।
  • सात साल तक गायब रहना : यदि पत्नी पिछले सात वर्षों से लापता है और उसका कोई पता नहीं है, तो पति उसे मृत मानते हुए तलाक ले सकता है।

पत्नी से तलाक कैसे ले:
  1. फैमिली कोर्ट में तलाक याचिका दाखिल करें – पति को एक अनुभवी वकील के जरिए रामिलय कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल करनी होगी।
  2. नोटिस जारी होगा – कोर्ट पत्नी को नोटिस जारी कर उसका जवाब मांगेगा।
  3. सुलह का प्रयास (Mediation) – कोर्ट दोनों पक्षों को आपसी समझौते का मौका देगा।
  4. सबूत और गवाह पेश करें – यदि सुलह नहीं होती, तो पति को अपने आरोपों के समर्थन में सबूत और गवाह पेश करने होंगे।
  5. कोर्ट की सुनवाई और फैसला – कोर्ट सभी तथ्यों और सबूतों के आधार पर तलाक पर फैसला सुनाएगा।
तलाक की प्रक्रिया लंबी हो सकती है और पत्नी अगर सहमत नहीं है तो यह अधिक समय ले सकता है। अगर पत्नी झूठे आरोप लगा रही है या तलाक रोकने की कोशिश कर रही है, तो आपको अनुभवी वकील की सहायता लेनी चाहिए।


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में तलाक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी तलाक वकीलों से सलाह पाए


तलाक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न