चरित्रहीन पत्नी से तलाक कैसे ले


सवाल

मेरी पत्नी का चरित्र ठीक नहीं है, और इस वजह से मुझे उससे तलाक चाहिए। चरित्रहीन पत्नी से तलाक कैसे लूँ? तलाक का कानूनी आधार क्या होगा, और प्रक्रिया क्या है? कृपयाु मुझे सलाह दें।

LawRato

उत्तर (1)


250 votes

अगर आपको लगता है कि आपकी पत्नी का चरित्र ठीक नहीं है और आप तलाक लेना चाहते हैं, तो कानून में इस स्थिति में तलाक लेने का प्रावधान है।

तलाक का आधार क्या होगा?

हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 की धारा 13(1) के तहत आप व्यभिचार (पत्नी का किसी अन्य पुरुष के साथ संबंध होना) या क्रूरता (Cruelty) के आधार पर तलाक की अर्जी दायर कर सकते हैं। कोर्ट में मामला मजबूत बनाने के लिए पत्नी के चरित्रहीन होने से संबधित सबूत जरूरी होंगे – जैसे कॉल रिकॉर्डिंग, व्हाट्सएप चैट, गवाहों के बयान, या अन्य ठोस सबूत।

इस मामले में तलाक लेने की प्रक्रिया?

एक अच्छा वकील चुनें और उसे पूरी बात बताएँ। वह तलाक याचिका (divorce petition) तैयार करेगा और इसे फॅमिली कोर्ट में दाखिल करेगा। आपको कोर्ट में यह साबित करना होगा कि पत्नी की गलती है। कोर्ट सुनवाई करेगा, और अगर आपका पक्ष सही लगा, तोआपको अपनी पत्नी से तलाक मिल जाएगा।


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में तलाक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी तलाक वकीलों से सलाह पाए


तलाक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न