Meri saadi 6 march 2025 k hi hisaadi k 2 din baad hi mere sasral wal ne mere r mere hsband k rm ki p


सवाल

Meri saadi 6 march 2025 ko hui thi....saadi k 2 din baad hi mere sasural walo ne mere or mere husband k room ki privacy baate hmari pure relatives ko btai jisse mujhe bhaut sarmindgi mehsoos hui or meri bhaut bejjati hui....uske baad meri family unke ghr gyi or baate kii or sulah ho gyi...fir mere sasuraal wale mujhe lene aaye or m unke sath apne sasural chli gyi....mera husband mujhe mere personal use k liye pse nhi dete h or bolte hai meri jimmedari nhi h....is bich m apne ghr aa gyi ....mere husband mujhe lene aaye....ghrwalo ne samjhaya baate ki to fir vo mujhe le kr chle gye.... Raksha bandhan se kuch din phle mere devar ne mere sath bttamizi chedkhani ki....mne use roka smjhaya ....mere devar ne kha m aage se aisa nhi krunga....mne ldaai jghde ki vjh se kisi se kuch nhi kha....Raksha bandhan se agle din mere devar ne fir mere sath chedkhani ki is bar mne apne husband ko btaya to unhone meri baato par viswas nhi kia or apne bhai ka sath dia...muje divorce nhi chyee bas alg hona h

उत्तर (3)


73 votes

भरण-पोषण हेतु आवेदन – दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 125 के अंतर्गत आप न्यायालय में आवेदन देकर अपने पति से जीवन-निर्वाह हेतु खर्च मांग सकती हैं।
2. घरेलू हिंसा संरक्षण अधिनियम, 2005 के अंतर्गत आप महिला थाने या न्यायालय में शिकायत दे सकती हैं। इसमें आप अलग रहने की अनुमति, सुरक्षा आदेश तथा भरण-पोषण का अधिकार प्राप्त कर सकती हैं।
3. देवर द्वारा की गई छेड़छाड़ के लिए आप पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करा सकती हैं। यह कृत्य भारतीय दंड संहिता की धारा 354 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है।
4. यदि ससुराल पक्ष ने आपकी निजी बातें सार्वजनिक कर अपमानित किया है, तो यह मानसिक क्रूरता मानी जाती है। इसके लिए भी आप अलग से शिकायत दे सकती हैं।
5. आप चाहें तो परिवार परामर्श केंद्र में भी शिकायत देकर सुलह या सुरक्षित अलग निवास की मांग कर सकती हैं।

348 votes

धारा 354 (स्त्री की लज्जा भंग करने के इरादे से उस पर हमला करना या बल प्रयोग करना) या धारा 509 (स्त्री की लज्जा का अपमान करने वाले शब्द या हरकत) के अंतर्गत आप अपने देवर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कर सकती हैं।

भले ही यह पारिवारिक मामला हो, लेकिन यह एक गंभीर अपराध है और आपको अपनी गरिमा की रक्षा करने का पूरा अधिकार है।


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में तलाक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी तलाक वकीलों से सलाह पाए


तलाक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न