Mere hsband mjhe ignre kare h apni family k jyada vale dee h mjhe kch bhi nahi samajhe nki maa ji ne


सवाल

Mere husband mujhe ignore karte h apni family ko jyada value dete h.. mujhe kuch bhi nahi samajhte... unki mata ji ne chadhaav k saare jewar apne pas rakh liye h.. aur wo mere kaam se khush nahi h.. khana bartan jhadu pochha karne k baad mai dopahar me rest karu to unko usse sikayat h. Mai kab sou kab jagu usme wo bolti h .. bat bat par rok tok karti h.. aur meri tabiyat bhi thik nahi rahti fir bhi ghar ka kam karti hu.... mai aise ghar me nahi rahna chahti jaha maansik sugoon na ho.. aur mere kaam ki koi ahmiyat na ho

उत्तर (2)


208 votes

आपने अपनी समस्या में जैसा कि लिखा है कि आपके ससुराल वाले आपका मानसिक एवं शारीरिक उत्पीड़न कर रहे हैं तथा इस उत्पीड़न में आपका जीवन साथी भी आपका कोई साथ नहीं दे रहा है आपने अपनी समस्या में नहीं लिखा कि आपकी शादी को कितने साल हो गए हैं तथा आप अपने ससुराल में रहना चाहती है या नही यह आपने नहीं लिखा लेकिन यदि आप ससुराल में रहना चाहती हैं और आप चाहते हैं क्या मेरे ससुराल वाले मेरे साथ ठीक व्यवहार करें तो इसके लिए आपको घरेलू हिंसा का मुकदमा अपने ससुराल वालों के विरूद्ध करना पड़ेगा इस मुकदमे के अलावा फिलहाल आपके पास कोई अन्य विकल्प नहीं है यदि आप ससुराल में है तो और यदि अपने मायके में रह रही है तो आप दहेज उत्पीड़न भरण पोषण के साथ-साथ धारा 406 का मुकदमा भी अपने ससुराल वालों के विरूद्ध कर सकती हैं


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में तलाक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी तलाक वकीलों से सलाह पाए


तलाक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न