मेरे छोटा भाई कपडो व्यापारी व्यापार आ


सवाल

मेरे छोटा भाई कपडो का व्यापारी था लेकिन व्यापार मे आर्थिक नुकसान होने से व्यापार डूब गया और सर पर बहुत कर्ज आ गया और 7 साल से चैक बाउंस का केस है और चार साल से वह कोर्ट मे हाजिर नही हुआ क्योंकि उसकी माली हालत बहुत खराब है और उसके पास केस लडने के लिए और वकील को देने योग्य पैसे भी नही है, क्या आप कुछ सलाह दे सकते है इस परिस्थिति मे क्या करना चाहिए ?

उत्तर (2)


98 votes

अगर कोई व्यक्ति अपना लोन चुकाने में असमर्थ है और इस व्यक्ति के पास कोई चल अचल संपत्ति ना हो तो वह व्यक्ति इंसॉल्वेंसी एंड बंकृप्सी कोड के तहत अपने आप को दिवालिया घोषित करवा सकता है परंतु इस प्रक्रिया में आपको एक काबिल वकील की जरूरत पड़ेगी इस प्रक्रिया में वकील द्वारा बताए गए सभी दस्तावेजों को प्रस्तुत करना पड़ेगा. वकील पक्का भेजो कि आधार पर न्यायालय में याचिका दाखिल करेगा . उपलब्ध दस्तावेजों के निरीक्षण के पश्चात न्यायालय के निर्धारित करेगा की निरस्त कर दी जाए या कार्यवाही मंजूर की जाए . यदि याचिका मंजूर हो जाती है तो न्यायालय एक तिथि निर्धारित करेगी जिस पर याचिका की सुनवाई होगी. तत्पश्चात न्यायालय अंतरिम प्राप्तकर्ता नियुक्त करेगी, अंतरिम प्राप्त करता आपकी सभी संपत्तियों पर कब्जा प्राप्त कर लेगा . सुनवाई की तारीख पर यदि न्यायालय याचिका को संतोषजनक पाती है तो वह न्यायिक आदेश पर आपको अनडिसचार्जड इंसॉल्वेंट घोषित कर देती है . इसके बाद आपकी कोई संपत्ति है तो न्यायालय द्वारा नियुक्त अधिकारी उस संपत्ति की बिक्री करेगा आपके कर्ज़ों को वरीयता क्रम में बांट देगा कर्ज दाताओं के बीच में .


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में चैक बाउन्स वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी चैक बाउन्स वकीलों से सलाह पाए


चैक बाउन्स कानून से संबंधित अन्य प्रश्न