सरजी निवेदन नावालिक रेप जिसका न्याया


सवाल

सरजी, निवेदन है कि एक नावालिक के साथ रेप हुआ जिसका न्यायालय में केस चला । केस में आरोपी दबंग था, राजनीतिक पहुंच वाला था अतः सभी नियमों को परे करते हुए तुरंत जमानत दे दी गई। अब वह पीड़ित पक्ष को प्रति दिन सरे आम परेशान करता है और पूरे परिवार को जान से मारने पर उतारू है। केस के निर्णय में कितना समय लगेगा यह निश्चित नहीं है। अब आरोपी द्वारा प्रताड़ित करने की शिकायत कहीं भी न तो थाने में, न न्यायालय में पीड़ित पक्ष की नहीं सुनी जा रही है न तो किसी आयोग में, न सीएम हेल्पलाइन में, न तो पुलिस महानिदेशक के पास सुनी जा रही है। सबका एक ही जबाब है केस चलता है। मैं कुछ नहीं कर सकता। मेरी यह जिज्ञासा है कि न्यायालय में केस लंबित होने पर और आरोपी के जेल से बाहर आ जाने पर किस नियम एवं धारा के आधार पर आरोपी को मनमानी अपराध करने का पास दे दिया जाता है और वह इतना सशक्त हो जाता है कि उसके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती। और वह पीड़ित पक्ष को जितना चाहे जैसे चाहे, मनमानी करता रहे चाहे तो सपरिवार मार डाले। यदि उक्त संबंध में कोई कार्रवाई कहीं से होती हो तो उस का भी नियम एवं प्रोसेस बताने की दया करें ्

उत्तर (2)


180 votes

सबसे पहले आपको यह चेक करना होगा कि अभियुक्त को किस न्यायालय से जमानत में लिया है सत्र न्यायालय से या मान्य उच्च न्यायालय से उसके बाद आपको मान्य न्यायालय द्वारा पारित जमानत आदेश में न्यायालय द्वारा किन-किन नियम में शर्तों का उल्लेख किया गया है उन्हें उन्हें चेक करना होगा उसके बाद अभियुक्त द्वारा जिस जिस नियम में शर्ट का उल्लंघन किया हुआ उसके आधार पर आप मान्य उच्च न्यायालय में अभियुक्त के विरुद्ध बेल कैंसिलेशन पिटीशन आयोजित कर सकते हैं बेल कैंसिलेशन पिटीशन आयोजित करते समय आपको न्यायालय को यह इस बात से संतुष्ट करना होगा कि उसको दी गई जमानत आदेश में उल्लेखित किस नियम का उल्लंघन किया गया है तथा आपके साथ किए गए कृतियों के भी सबूत मान्य न्यायालय में पेश करने होंगे इसी आधार पर अभियुक्त की जमानत खारिज हो जाएगी


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में अपराधिक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी अपराधिक वकीलों से सलाह पाए


अपराधिक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न