सर धारा 48ए 2147264 506 तहत मुझे मेरे माता पिता


सवाल

सर, धारा 498ए, 323,147,326,3/4, 506 के तहत मुझे मेरे माता पिता और दीदी जीजा को मेरे भाई भाभी और भाई के ससुर और सालो द्वारा हम लोगो को पहले मारा पीटा गया, उसके बाद हम लोगो पर ए सारी धाराऐ लगाकर दहेज उत्पीड़न लगाकर जेल भेज दिया गया, करीब 6 महीने हम लोग जेल से छुट कर घर आए है. सर, सारा मामला संपत्ति का है भाई का ससुर कह रहा है सारी संपत्ति मेरी बेटी के नाम पर कर दो, मै समझौता कर लूंगा, मेरा भाई उन्ही लोगों के साथ देता है. लेकिन पिता जी इनकार कर दिए अब वो लोग मेरे पिता जी को मारने की धमकी दे रहे हैं, , साथ मे वो लोग ए भी धमकी दे रहे हैं कि संपत्ति के लिए वो लोग भाई की हत्या करवऻ देंगेऔर हम लोगो को फिर से जेल भेज देंगे, भाभी बोलती हैं सारी संपत्ति उसके नाम नहीं हुआ तो वह फासी लगा लेगी. सर,, हम लोग करे क्या, अभी 22 अक्टूबर को हम लोग झूठे केस के आरोप मे 6 महिने पर जेल से हाईकोर्ट से छुटे है.. और फिर वही धमकी आखिर अब हम लोग कैसे बचे. कुछ बताईए, या हम लोग आत्म हत्या कर ले..

उत्तर (2)


89 votes

आप वाकई में बहुत बड़ी समस्या में है लेकिन आप परेशान ना हो यह सारा मामला कोर्ट में है कोर्ट इसे बारीकी से देखेगा सबसे पहले आप एक शिकायत थाने में इस बात की दे दे की आपकी भाभी आप लोगों पर संपत्ति अपने नाम कराने के लिए आत्महत्या की धमकी दे रही है ताकि आपका पक्ष सामने आ सके यदि वह ऐसा करती है तू आप लोगों को मिल सकेगी दूसरी बात यह कि भाभी द्वारा दिए गए धमकी का कोई रिकॉर्ड आपके पास अगर हो तो उसे भी सुरक्षित रखें ताकि दहेज के झूठे केस में यह आपके लिए बचाव का काम करेगा


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में अपराधिक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी अपराधिक वकीलों से सलाह पाए


अपराधिक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न