सर जी पेट्रोल पम्प जिसपर मैने मैनेजर र


सवाल

सर जी मेरा एक पेट्रोल पम्प है जिसपर मैने एक मैनेजर रखा था कुछ समय के लिए में यात्रा पर गया हुआ था तो उसने मेरा पंप का एकाउंट ka QR code हटा के पैसे अपने अकाउंट में ले लिया जिस व्यक्ति से मैने पम्प स्थापित के लिए जमीन लीज पर ली थी उसके साथ मिलकर 1850398 रुपए हड़प लिया

उत्तर (2)


309 votes

इस प्रकार के कृत्य पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 316, 318, 61(2) बीएनएस (विश्वासघात, धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र) सहित आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के अंतर्गत अपराध बनता है। आपको तत्काल संबंधित थाना में लिखित तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करानी चाहिए। यदि थाना एफआईआर दर्ज नहीं करता है, तो आप पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दे सकते हैं अथवा सक्षम न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष धारा 173(4) बीएनएसएस के अंतर्गत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर एफआईआर दर्ज कराने का आदेश प्राप्त कर सकते हैं।


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में अपराधिक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी अपराधिक वकीलों से सलाह पाए


अपराधिक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न