मैं मध्यप्रदेश पुलिस तैयारी हूं भरोस


सवाल

मैं मध्यप्रदेश पुलिस की तैयारी कर रहा हूं और पूरा भरोसा है कि मेरा चयन हो जायेगा। 2020 जनवरी में आपसी झगड़े की वजह से मेरे ऊपर लड़की ने 354D, 506 केस कर दिया था। ( यह एक काउंटर केस था, पुलिस ने मेरे पिताजी की तरफ से लड़की के पिता और भाई के उपर केस करवाया था) अब जब मुझे उम्मीद है कि मेरा चयन हो जायेगा तो मुझे सही जानकारी की आवश्यकता है कि 1. क्या FIR के कारण मुझे नौकरी नहीं मिलेगी? 2. इसके संबंध में न्यायालय का क्या प्रावधान है? क्योंकि ये FIR गलत है और लड़की ने कोर्ट में खुद स्वीकार कर लिया है कि उसके साथ छेड़छाड़ नहीं हुई है ( बयान के समय) अभी केस पेंडिंग है। क्या इस FIR को खत्म नहीं कराया जा सकता है। क्या बरी होने के बाद नौकरी लग जाती है या नही? मैं आपका बहुत बहुत आभारी रहूंगा कृपया सही मार्गदर्शन प्रदान करें।

उत्तर (2)


336 votes

आपके प्रकरण में जैसा कि आपने बताया की एक केस में आप के खिलाफ 354 और के साथ अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया ऐसे मामलों में जबकि किसी की नौकरी कैप्रीफिकेशन की बात आती है तो प्रथम दृष्टया देखा जाता है की मामले में ट्रायल समाप्त हुआ है या नहीं यदि आपको इस केस में कोई सजा हो जाती है तो ऐसी स्थिति में आप किसी भी सरकारी महकमे में नौकरी नहीं प्राप्त कर सकते परंतु यदि आपका मुकदमा अभी तक डिसाइड नहीं हुआ है और अदालत द्वारा आपको जमानत पर या किसी भी अदालती आदेश द्वारा आप बाहर हैं तो ऐसी स्थिति में आपको सरकारी महकमों में नौकरी में जॉइनिंग और पेमेंट तब तक किया जाता रहेगा जब तक की आप को सक्षम न्यायालय द्वारा उक्त संबंधित केस में सजा ना सुना दी जाए !


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में अपराधिक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी अपराधिक वकीलों से सलाह पाए


अपराधिक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न