मेरे सामने 11 केवी लाइन गुजर रही मेरे सा


सवाल

मेरे घर के सामने से 11 केवी लाइन गुजर रही जो कि मेरे घर के सामने से 10 फुट साइड से 19 फुट की दूरी पर है आवर पीछे की साइड कोई तार या लाइन नही है मेरे दूर के रिश्तेदार को में कुछ काम के लिए घर बुलाता हुन जो मेरे पुराने मकान पर किराए से रहते है जिनका मेरे घर आना जाना रहता है आवर पहले भी वह मेरे घर का काम कर चुके है । दोनों भाई थोड़े से काम के लिए 20 फुट के 4 पाइप लाते है आवर बिना हमे बताए घर चले जाते हैं उनमें से छोटा भाई छत पर चला जाता है और नीचे बड़ा भाई उसे पाइप देता है और उसे ऊपर खीचने को कहता है पाइप बड़ा होने के कारण उस से सम्भल नही पाता है और वो उसे 11 केवी से टच कर देता है ।जिस के कारण उस का हाथ कलाई से काट दिया जाता है। इस से पहले उन्होंने जो भी हमारे घर पर काम किये तब सारे सामान उन्होंने घर के पीछे के हिस्से से ऊपर लिए जहा से कोई तार या लाइन नही गुजर रही है।तो जब उनको सामने 11 केवी गुजर रही है मालूम है तो वहाँ से पाइप ऊपर क्यों लिए। अब वो हमारे ऊपर केस कर रहे है कि आप की गलती है । किसी वकील के पास जाकर नोटिस देते है कि उनसे हमने हमारे घर की लोकेशन छुपा कर रखी ।

उत्तर (2)


135 votes

वह आपके घर घटना वाले दिन आपके कहने पर आपके घर काम करने गए थे . जो पाइप ऊपर चढ़ाने थे वह आपके थे . आप उनसे पहले भी कई बार काम लिया था . क्या वह पहले भी आपसे पैसा लेकर काम कर चुके थे या वह रिश्तेदारी में आप का काम बिना पैसा लिए रिश्तेदारी में काम करते थे. आपको पहले अपने और उनके मध्य रिश्तो को उपरोक्तअनुसार स्पष्ट करना होगा , उक्त पर आपकी बात स्पष्ट हो जाएगी कोई राय कर जा सकती है .


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में अपराधिक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी अपराधिक वकीलों से सलाह पाए


अपराधिक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न