मेरे भाई मोबाइल शॉप ह पास थाने कॉल आता


सवाल

मेरे भाई की मोबाइल शॉप ह , उसके पास थाने से कॉल आता ह की आपकी दुकान से 2015 में कोई अपराधी ने फर्जी डोकोमेंट देकर सिम खरीद लिया , ओर अब उस सिम से कोई क्राइम कर दिया , हालांकि बेचने वाले को नहीँ पता कब बेचा, किस को बेचा,क्या मेरे भाई के खिलाफ कोई आपराधिक मामला बनता ह ? उसे कितनी सजा हो सकती ह ?

उत्तर (2)


234 votes

जैसा कि आपने बताया आपकी भाई की मोबाइल की शॉप है और सन 2015 में आपके भाई की दुकान से किसी व्यक्ति ने गलत आईडी से सिम खरीद कर उस सिम कार्ड का गलत इस्तेमाल कर रहा है और पुलिस वाले इस संबंध में आपके भाई को धमका रहे हैं लेकिन यदि आपके भाई ने पूरी जांच परख के बाद उस व्यक्ति से उसकी आईडी वगैरह ली है तो इसमें आपके भाई की कोई गलती नहीं है क्योंकि सिम बेचते समय जो व्यक्ति सिम खरीदना है उससे उसकी फोटो में आईडी में मोबाइल नंबर लिया जाता है यदि आपके भाई ने ऐसा किया है तो उस पर कोई अपराध नहीं बनता तथा यह पुलिस की जांच का विषय है कि वह साइबर सेल के माध्यम से गलत सिम का इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति का पता लगाएं


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में अपराधिक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी अपराधिक वकीलों से सलाह पाए


अपराधिक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न