मेरे पिताजी जी लोग भाई हैँ पापा छोटे च


सवाल

मेरे पिताजी जी लोग 3 भाई हैँ, पापा और छोटे चाचा साथ मे दुकान चलाते हैँ और बीच वाले चाचा(नरायन) से पापा और चाचा दोनो की लम्बे समय से अनबन हैँ। तारीख 26/10/2023 की शाम मेरे पापा और माँ को नरायन द्वारा गाली गलौज़ की गयी और निर्दयी तरीकें से मारा गया, माँ के थप्पड़ और पेट मे लात मारी नरायन ने, और बीच बचाव में मेरे छोटे भाई(20) को भी पटक दिया। जब पुलिस के पास रिपोर्ट लिखने पापा गये तब नरायन की लड़कियों(20, 19) ने हमें ही झूठा फ़साने के लिए अपने कपड़े फाड़े और हम पर झूठा केस करने की कोशिश और धमकी दी। माँ को और छोटे चाचा को बीच बचाव मे ज्यादा चोट लगी, माँ(45) लम्बे समय से किडनी की मरीज हैँ, उन्हे अस्पताल मे इलाज कराना पड़ गया लगभग इमरजेंसी की हालत हो गयी। लड़कियों के झूठे केस के चक्कर में हमें न्याय नही मिल पा रहा है। सलाह चाहिए।

उत्तर (2)


327 votes

जैसा क्या बता रहे हैं कि बीच वाले चाचा नारायण से काफी दिनों से विवाद चल रही है 26 10 2023 आपके पापा और मां को निर्दयतापूर्ण तरीके से मर गया गया गाली-गलौज किया गया क्या आपने उनके प्रति कोई प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराया है ? और लड़कियों द्वारा आपकी विरुद्ध फर्जी प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है हाई कोर्ट मैं प्रथम सूचना रिपोर्ट रद्द करने के लिए आ सकते हैं अधिक जानकारी के लिए मुझसे संपर्क करें अभी पूरी मदद की जाएगी


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में अपराधिक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी अपराधिक वकीलों से सलाह पाए


अपराधिक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न