मेरे दोस्त शादी शुदा लड़की रेप आरोप लग


सवाल

मेरे एक दोस्त पर एक शादी शुदा लड़की ने रेप का आरोप लगाया ! मेरा दोस्त भी शादी शुदा था और वो भी ! वो मेरे दोस्त की प्राइवेट स्कूल में काम करते थे । उस लड़की का पति भी वही काम करता था । दोनों में प्रेम हो गया । उसके बाद वो लड़की और उसका पति वाहा से चले गए । उसके बाद ६ महीने बाद उनके सहमति से संबंध बने । दोनों एक साथ करीब दो साल तक एक दूसरे से मिलते रहे । लड़की के पति ने उस लड़की के खिलाफ और उस लड़की ने उसके पति के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज करवाई । जब दो साल बाद एक दिन दोनों की बात लड़के के घर वालो को पता चली तो सब में कहा सुनी हो गई । लड़की अपने पति के पास चली गई और इसके दो दिन बाद बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज करवाई । उसमें उसने लिखवाया की लड़का दो साल पहले किसी तारीख को स्कूल के हॉस्टल में ११ बजे रात को आया और मुझे कोल्डड्रिंक में कुछ मिलाकर पीला दी और में बेहोश हो गई और मेरे साथ रेप किया और वीडियो बनाई और वायरल करने की धमकी दी और बोला की वो मुझसे शादी कर लेगा । कई बार मुझे वीडियो बताकर शादी को टालता रहा । लड़केंके घर वालो ने भी मेरे साथ रेप किया । इस तरह की रिपोर्ट दर्ज करवाई ।

उत्तर (2)


200 votes

यदि आपके दोस्त की महिला मित्र ने 2 साल बाद घटना के बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज करवाई है तो वह निश्चित है झूठी है और दबाव में आकर करी गई है जिसे विवेचक द्वारा अपने विवेचना में गवाहों के बयान मेडिकल आदि रिपोर्ट के साथ गहनता के साथ जांच करने के उपरांत मामले में फाइनल रिपोर्ट लगाकर खत्म कर सकता है आप अपने मामले में विवेचक से अपने सभी तथ्यों को उसके समक्ष रखें और उससे सही बात बताएं आप जिससे आपकी जरूर मदद करेगा और यदि विवेचक चाहे तो मामले की जांच करने के बाद धारा 182 के अंतर्गत झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने पर उस महिला को जेल भेज सकता है


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में अपराधिक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी अपराधिक वकीलों से सलाह पाए


अपराधिक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न