मेरे थाने दरोगा जी दबाव आकर मेरे गंभीर


सवाल

मेरे थाने के दरोगा जी ने किसी के दबाव में आकर मेरे ऊपर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है। IPC 272,273,419,420,60,62 निम्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद मुझे हर जगह तलाश कर रहे हैं और मेरे घर के सभी सदस्यों को अनुचित व्यवहार के साथ परेशान कर रहे हैं। मैं क्या करूं ऐसी परिस्थिति में कृपया उचित मार्गदर्शन करें।

उत्तर (2)


336 votes

हेलो आप हाईकोर्ट में एंटीसिपेटरी बेल दाखिल कर सकते है जो यदि सुनिश्चित हुआ तो आपको अरेस्ट नहीं किया जा सकेगा ! यदि आपको लगता है कि एफ आई आर गलत है तो आप एफ आई आर को खारिज करने के लिए हाईकोर्ट आ सकते हैं क्रिमिनल रीट में ! परंतु ध्यान देने वाली बात यह है कि रिट तब ही को एलाऊ होगा जबकि पूरा का पूरा एफ आई आर गलत हो वरना एंटीसिपेटरी बेल सबसे अच्छा ऑप्शन है !

धन्यवाद


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में अपराधिक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी अपराधिक वकीलों से सलाह पाए


अपराधिक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न